Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सिडनी टेस्ट: ऋषभ पंत ने ध्वस्त कर दिया विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का यह विश्व रिकॉर्ड

आपको जानकारी के लिए बता दें कि सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा के 193 रनों तथा ऋषभ पंत के नाबाद 159 रनों की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने आस्ट्रेलिया के सामने रनों का वो अंबार लगा दिया है। बता दें कि रवींद्र जडेजा जैसे ही 81 रन बनाकर आउट हुए इंडिया का स्कोर 622/7 हो गया और विराट कोहली ने पारी घोषित कर दी। ऋषभ पंत ने 189 गेंदों में 15 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 159 रनों की पारी खेली। ऋषभ पंत ने अपने पहले ही ऑस्ट्रेलियाई दौरे में शानदार शतकीय पारी खेली है।

चेतेश्वर पुजारा के साथ मिलकर ऋषभ पंत ने 89 रनों की साझेदारी की है। पुजारा और पंत ने मिलकर टीम इंडिया के लिए 204 रन जोड़ लिए। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बाद टीम इंडिया एक मात्र ऐसी क्रिकेट टीम है, जिसने पहली पारी में ही 600 से ऊपर का स्कोर बनाया है।जहां तक पंत की बात है, यह इंडिया के एकमात्र विकेटकीपर बन चुके हैं, जिन्होंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक बनाए हैं।

धाकड़ बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी यह काम नहीं कर पाए। ऋषभ पंत की ओर से बनाए गए नाबाद 159 रन किसी भी भारतीय विकेटकीपर का विदेशी धरती पर बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। माही ने पाकिस्तान के फैसलाबाद में 148 रनों की पारी खेली थी। इस स्कोर के साथ वह अभी तक शीर्ष पर थे, लेकिन इस रिकॉर्ड को पंत ने ध्वस्त कर दिया है।

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में किसी भी विकेटकीपर का सबसे बड़ा स्कोर 169 है, जो एबी के नाम है, पंत सिर्फ इससे 10 रन ही दूर रह गए। 21 वर्षीय ऋषभ पंत एशिया से पहले विकेटकीपर हैं जिनके बल्ले से ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सेंचुरी निकली है।



Herald