Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि शास्त्री ने किया सचिन तेंदुलकर का अपमान, कहा इस मामले में विराट कोहली हैं उनसे बेहतर

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने अपने आलोचकों का करारा जवाब दिया है. ‘द डेली टेलीग्राफ’ से बात करते हुए भारतीय टीम के कोच ने कई बातों पर अपना मत रखा. बता दें, भारतीय टीम ने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. सीरीज में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शानदार फॉर्म में रहे. उन्होंने पूरे सीरीज में 193 के औसत से रन बनाएं.

एजेंडा बनाकर आलोचना करने वालों को दूंगा जवाब

शास्त्री ने कहा,

“आप इसकी उम्मीद करते हो. मैं उन व्यक्तियों में से एक हूं जो मानते हैं कि अगर ये रचनात्मक हैं तो ठीक है. लेकिन अगर मुझे लगता है कि ये किसी एजेंडे को लेकर की जा रही हैं तो मैं सीधे इसका जवाब दूंगा. मैं सच कह रहा हूं. मुझे परवाह नहीं कि वो कोई महान व्यक्ति है या कोई सामान्य व्यक्ति. अगर मुझे लगता है कि मुझे इसका जवाब देना है तो मैं ऐसा करूंगा.”

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में कई समानता है

भारतीय टीम के कोच ने आगे कहा,

“कल किसी ने मुझ से पूछा कि क्या सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली में कोई समानता है तो मैंने कहा बहुत समानता है.चलिए काम की नैतिकता से शुरू करते है. वे काफी कड़ी मेहनत करते है. घंटो नेट पर अभ्यास करते है और आपके क्रिकेट के लिए अपनी जरूरी चीजों का त्याग करते है. दोनों दूसरे पर अंगुली नहीं उठाते. अगर आप गलती करते है तो उसे स्वीकार करना चाहिए. वे ऐसा ही करते है.’ 

विराट कोहली काफी आक्रमक है, वह तेज गेंदबाजों और विरोधियों को आक्रामकता से जवाब देते है

रवि शास्त्री ने आगे कहा,

“विराट कोहली काफी आक्रामक है. वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते है वह विवियन रिचर्ड के काफी करीब है. वह तेज गेंदबाजों और विरोधियों को आक्रामकता से जवाब देते है. वह कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटते. उन्होंने बल्लेबाजी के ये गुर इंग्लैंड में सिखे”.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रवि शास्त्री ने किया सचिन तेंदुलकर का अपमान, कहा इस मामले में विराट कोहली हैं उनसे बेहतर appeared first on SportzWiki Hindi.