भारत ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा भी कर लिया है। यह पहला मौका है, जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराकर द्विपक्षीय सीरीज अपने नाम किया है। विराट कोहली की कप्तानी में भारत ने इससे पहले टेस्ट सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया को हराया था।
हार्दिक पांड्या नहीं थे टीम का हिस्सा

भारत के लिए इस सीरीज में हार्दिक पांड्या टीम का हिस्सा नहीं थे। उन्हें पहले टीम में चुना गया था, लेकिन कॉफ़ी विद करण शो में विवादित बयान देने के बाद उन्हें और केएल राहुल को सस्पेंड कर दिया गया।
हार्दिक वनडे और टी-20 मैच में टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वह गेंदबाजी करने के साथ ही नीचे आकर तेजी से रन भी बना सकते हैं। इस सीरीज के पहले मैच में टीम को उनकी कमी भी महसूस हुई थी।
जल्द हो वापसी

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अजीत आगरकर का मानना है कि हार्दिक पांड्या की जल्द से जल्द वनडे टीम में वापसी होनी चाहिए। अगरकर के अनुसार वह टीम को बैलेंस देते हैं।
ईएसपीएन क्रिकइन्फो से अजीत आगरकर ने कहा
“हार्दिक पांड्या को जल्द वापस आना होगा। उन्होंने कोई क्राईम नहीं किया है। उन्होंने अपनी गलती मान ली है और उनपर जल्द से जल्द फैसला सुनाया जाना चाहिए। वह पहले ही 3 मैच मिस कर चुके हैं और पिछले दो-तीन महीने से क्रिकेट भी नहीं खेला है। वह टीम को बैलेंस देते हैं।”
अभी तक हो जाना चाहिए था फैसला

अजीत आगरकर के अनुसार अभी तक पांड्या के मामले में फैसला हो जाना चाहिए था। उन्होंने माना कि अगर वह विश्व कप में भी नहीं खेलते तो टीम के लिए बड़ा झटका होगा। अजीत ने आगे कहा
“उनकी सजा क्या होगी अभी तक फैसला हो जाना चाहिए था। केएल राहुल को टीम ज्यादा मिस नहीं करेगी। मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर उन्हें खेलने का मौका मिल जायेगा।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्व कप से पहले भारत के लिए इस खिलाड़ी को खेलते देखना चाहते हैं अजीत आगरकर appeared first on SportzWiki Hindi.