Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने एक और विश्व कीर्तिमान किया अपने नाम, सचिन-लारा पीछे छूटे

खेल डेस्क। भले ही भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के चौथे एवं अन्तिम मैच में बड़ी पारी खेलने में असफल रहे हो, लेकिन अपनी 23 रन की छोटी सी पारी के दौरान ही उन्होंने एक कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करवा लिया है।

भारत ने रखी बड़े स्कोर की नींव, पहले दिन बनाए 303 रन

सिडनी में खेले जा रहे मैच के दौरान विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान 11 रन बनाते ही ये कीर्तिमान अपने नाम किया। इसके साथ ही विराट कोहली ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में सबसे तेज 19000 रन पूरे करने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

विराट ने इस मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को भी पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली ने ये मुकाम केवल 399 पारियों में हासिल किया। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 432 और ब्रायन लारा ने 433 पारियों में 19000 रन पूरे किए थे।

Aus v Ind, 4th Test: पुजारा ने लगाया करियर का 18वां और सीरीज का तीसरा शतक

भारतीय क्रिकेट की नई रन मशीन विराट कोहली ने इससे पहले सबसे तेज 15, 16, 17 और 18 हजार अन्तरराष्ट्रीय रन भी पूरे किए थे।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में विराट कोहली ने 59 गेंदों पर 23 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 चौके भी लगाए।

एशिया की इन दो बड़ी टीमों को नहीं मिला है टी-20 विश्व कप में सीधा प्रवेश

भारतीय टीम ने मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 303 रन बनाए लिए हैं। चतेश्वर पुजारा 130 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। जबकि युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी 39 रन पर उनका साथ निभा रहे हैं।