Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई सिटी एफसी ने ईस्ट बंगाल को हराया

कोयंबटूर
शानदार फार्म में चल रहे स्पेन के स्ट्राइकर पेड्रो मांजी और रोमारियो जेसुराज के गोल के दम पर चेन्नई सिटी एफसी ने आईलीग फुटबाल टूर्नामेंट में मंगलवार को यहां ईस्ट बंगाल को हराकर तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति और मजबूत की। चेन्नई सिटी ने पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 2-1 से जीत दर्ज की। इस जीत से टीम के 12 मैचों में 27 अंक हो गये है और वह दूसरे स्थान पर काबिज चर्चिल ब्रदर्स से पांच अंक आगे है। मैच के नौवें मिनट में लालधनमाविया राल्ते ने गोलकर ईस्ट बंगाल का खाता खोला। टीम पहले हाफ में अपनी बढ़त को बरकरार रखने में सफल रही। मांजी ने मैच के 48वें मिनट में गोलकर स्कोर को 1-1 कर दिया। यह सत्र में उनका 11वां गोल था। मैच के 70वें मिनट में जेसुराज ने गोलकर टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी जो मैच खत्म होने तक कायम रही। चेन्नई सिटी ने इस टीम के खिलाफ कोलकाता में खेले गये पहले दौर के मैच को भी इसी अंतर से जीता था।