Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हिटमैन रोहित शर्मा बने वनडे के सबसे धाकड़ बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड की किया बराबरी

भारतीय टीम के सीमित ओवरों के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस समय विश्व के सबसे बेहतरीन सलामी बल्लेबाज माना जाता है. इस खिलाड़ी ने पिछले कुछ सालों में अपनी बल्लेबाजी से अपना नाम दिग्गज बल्लेबाजों की श्रेणी में दर्ज कराया है. वो हर सीरीज में शतक जरूर जड़ देते हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भी इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था.

भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा ने ही रन बनाए हैं. पिछले 10 सीरीज से इस खिलाड़ी ने हर सीरीज में शतक बनाएं हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में भी भारतीय टीम का ये सलामी बल्लेबाज शानदार फॉर्म में है. बता दें, तीसरे मैच के बाद रोहित शर्मा ही टीम के कप्तान होंगे. विराट को आगे के मैचों के लिए आराम दिया गया है.

रोहित शर्मा ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड 

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अपने 10 हजार लिस्ट ए के रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की बराबरी कर ली है. वो सबसे तेज 10 हजार रन लिस्ट ए में बनाने वाले खिलाड़ियों में चौथे स्थान पर हैं. इसी के साथ वो लिस्ट ए भारत के 10 वें 10 हजारी बन गएँ हैं.

भारत के लिए सबसे तेज लिस्ट ए में 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी 

219 पारी  – विराट कोहली
252 पारी – सौरव गांगुली


257 पारी – सचिन तेंदुलकर
260 पारी – रोहित शर्मा

विश्व कप में भारत को टक्कर देना मुश्किल 

भारतीय टीम के उपरीक्रम बहुत ही शानदार है. सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित और शिखर शानदार शुरुआत देते हैं. इसके बाद विराट कोहली टीम को जीत तक पहुंचाते हैं. मध्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी के फॉर्म में वापस आने से टीम और मजबूत दिखाई पड़ रही है.

केदार जाधव और दिनेश कार्तिक फिनिशर की भूमिका शानदार निभा रहे हैं. 2016 के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

 

The post हिटमैन रोहित शर्मा बने वनडे के सबसे धाकड़ बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड की किया बराबरी appeared first on SportzWiki Hindi.