भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे सिडनी टेस्ट में मजबूत स्थिति में पहुँच गयी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 622 रन बना दिए। चेतेश्वर पुजारा ने जहां भारत के लिए सबसे ज्यादा 193 रन बनाये वहीं विकेटकीपर ऋषभ पन्त ने भी 159 रनों की नाबाद पारी खेली।
ऋषभ पन्त ने सभी को किया प्रभावित

भारत के 21 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पन्त ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। पन्त ने इसी साल इंग्लैंड दौरे पर अपन टेस्ट डेब्यू किया था। उस सीरीज के अंतिम मैच में भी उन्होंने शतक बनाया था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन टेस्ट मैच में उन्हें कई बार अच्छी शुरुआत मिली लेकिन वह उसे बड़ी पारी में नहीं बदल पाए। सिडनी में उन्होंने इस मौके को नहीं जाने दिया और बड़ा शतक ठोक दिया।
एडम गिलक्रिस्ट ने की तारीफ

ऋषभ पन्त ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट को अपना आदर्श मानते हैं। सिडनी टेस्ट में पन्त को पारी को देखकर दुनिया के सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज रहे गिलक्रिस्ट ने फॉक्सस्पोर्ट्स ऑस्ट्रेलिया से कहा
“उन्होंने आज एक खूबसूरत पारी खेली, यह मनोरंजक था। वह एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्हें देखने के लिए मैं ख़ुशी से पैसे खर्च करूंगा। हम सभी को उम्मीद थी कि वह गेंद से आक्रामक बल्लेबाजी करेंगे, लेकिन उसने दिखाया कि वह एक पारी का निर्माण कर सकते हैं।”
अच्छे टेस्ट क्रिकेटर बन सकते हैं

टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के सबसे सफल विकेटकीपर बल्लेबाज रहे एडम गिलक्रिस्ट का मनाना है कि ऋषभ पन्त ने अभी शुरुआत की है। इस शुरुआत से वह बड़े टेस्ट क्रिकेटर बन सकते हैं। उन्होंने कहा
“वह ऐसे क्रिकेटर हैं जो अपने करियर की शुरुआत कर रहा है। उन्हें अभी काफी कुछ सिखने को मिलेगा और उनके पास समय भी है। एक जबरदस्त टेस्ट करियर की यह शानदार शुरुआत है।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एडम गिलक्रिस्ट ने ऋषभ पन्त की तारीफ़ करते हुए कही दिल छू लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.