खेलडेस्क। भारतीय क्रिकेट के मिस्टर भरोसेमंद राहुल द्रविड़ ने अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाई है। विकेट पर लम्बे समय तक टिके रहने की अद्भुत क्षमता के कारण ही वे भारतीय क्रिकेट की ;दीवार कहे जाने लगे थे।
टेस्ट क्रिकेट में भारत की रन मशनी राहुल द्रविड़ का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 11 जनवरी 1973 को इंदौर, मध्यप्रदेश में हुआ था।पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ क्रिकेट में अपनी तकनीक के लिए जाने जाते हैं और इसी कारण उनकी गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है। राहुल द्रविड़ ने अपने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में लगभग 25,000 रन बनाए। राहुल द्रविड़ की टेस्ट क्रिकेट में विकेट पर जबरदस्त क्षमता थी। विश्व का कितना भी दिग्गज गेंदबाज हो उनके सामने पानी भरता हुआ ही नजर आता था। कोई भी गेंदबाज उनका विकेट आसानी से हासिल नहीं कर पाता था। इसी कारण उन्हें भारतीय क्रिकेट की दीवार के नाम से जाना जाता है। द्रविड़ के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक गेंदों का सामना करने का रिकॉर्ड दर्ज है।
अपने टेस्ट करियर के दौरान उन्होंने 31,258 गेंदें खेली हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर 200 टेस्ट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर हैं। मिस्टर भरोसेमंद राहुल द्रविड़ ने 164 टेस्ट मैचों के दौरान विकेट पर 44,152 मिनट का वक्त बिताया है। ये एक विश्व रिकॉर्ड है। वहीं द्रविड़ विश्व के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज है जिन्होंने सर्वाधिक 66 बार शतकीय साझेदारी की है।
वहीं राहुल द्रविड़ ने बल्लेबाजी के साथ ही क्षेत्ररक्षक के रूप में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने एक क्षेत्ररक्षक के रूप में टेस्ट क्रिकेट में 210 कैच पकड़े हैं। ये उपलब्धि आज तक कोई भी हासिल नहीं कर सका है।
राहुल द्रविड़ का क्रिकेट करियर
फॉर्मेट मैच रन बेस्ट शतक टेस्ट 164 13288 270 36 वनडे 344 10889 153 12 टी-20 1 31 31 0 प्रथम श्रेणी 298 23794 270 68 लिस्ट ए 449 15271 153 21