केएल राहुल भारतीय टीम के सबसे प्रतिभावान खिलाड़ियों में से एक है. भले ही वह वर्तमान समय में फॉर्म में ना हो, लेकिन वह अपनी प्रतिभा का नमूना पहले कई बार पेश कर चुके है.
केएल राहुल अपने बेस्ट फ्रेंड हार्दिक पांड्या के साथ करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में नजर आये. यहाँ करण जौहर ने केएल राहुल और हार्दिक पांड्या से कई मजेदार सवाल किये. इस शो का प्रोमो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
लोग समझ रहे मैं हार्दिक को डेट कर रहा

शो के एक प्रोमो में केएल राहुल एक खुलासा करते हुए नजर आ रहे है. राहुल ने कहा, “मेरी और हार्दिक की दोस्ती को कुछ लोग यह समझने लगे है, कि मैं हार्दिक पांड्या को डेट कर रहा हूं. “
हार्दिक पांड्या इस पर जवाब देते है, “हाँ, लोग यह कह रहे है, यह अच्छे दिखने वाले लड़के एक साथ क्या कर रहे हैं ? मैं उन्हें बताना चाहता हूं, कि भाई खोजने में लगे है. कोई नहीं मिल रहा है तभी साथ हैं.”
हार्दिक एक ही मैसेज अलग-अलग लड़कियों को भेजता

केएल राहुल ने बताया, कि “हार्दिक पांड्या एक ही मैसेज दो अलग-अलग लड़कियों को भेजते हैं. उन लड़कियों में से दो ने उन्हें स्क्रीनशॉट दिखाया और कहा कि अपने दोस्त से कह दो कम से कम मैसेज तो अलग-अलग भेजा करे.”
करण जौहर ने साथ ही प्रोमो में दोनों से सवाल कर रहे हैं, कि “दोनों में से कौन चीयर लीडर्स को देखकर डिस्ट्रेक्ट होता है?” इस सवाल पर दोनों की हंसी छुट जाती है.
कोहली और धोनी में से कौन है बेहतर कप्तान ?

शो के इस प्रोमो में करण जौहर एक ऐसा सवाल केएल राहुल और हार्दिक पांड्या से पूछते है, कि उनके लिए इसका जवाब देना मुश्किल हो जाता है. करण पूछते है, कि “आपके हिसाब से विराट कोहली और एमएस धोनी में बेहतर कप्तान कौन है ?”
इस सवाल पर केएल राहुल जवाब देते हैं, कि “यार हम दोनों अभी कुछ साल पहले ही टीम में आये हैं. ऐसे सवाल करके हमें मुश्किल में क्यों डाल रहे हो ?”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : राहुल और हार्दिक से पूछा गया धोनी और कोहली में से कौन है बेहतर कप्तान ? मिला ये जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.