Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर लगा बैन, ये है वजह

स्पोर्ट्स डेस्क। साउथ अफ्रीका ने केपटाउन में खेले गए दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान को 9 विकेट से हराकर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। अब सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच 11 जनवरी से जोहानसबर्ग में खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर एक टेस्ट मैच का बैन लगा दिया गया है।

दरअसल, दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीकी टीम को धीमी ओवर गति का दोषी पाए जाने के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसी पर एक टेस्ट मैच का बैन लगा दिया गया है। इंटरनेशनल क्रिकेट कौंसिल (आईसीसी) ने मैच के बाद साउथ अफ्रीकी टीम को धीमी ओवरों का दोषी पाया गया, जिसके बाद कप्तान को सजा दी गई।

डु प्लेसी और टीम के खिलाड़ियों पर भी उनकी मैच फीस का कुछ फीसदी जुर्माना लगा है। धीमी ओवर गति के कारण पहले तीन दिनों में आधा-आधा घंटा जोड़ा गया था। ICC के नियमों के मुताबिक निर्धारित समय में गेंदबाजी में विफल रहने के लिये प्रत्येक ओवर के हिसाब से खिलाड़ियों को उनकी मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना देना होता है।

आपको जानकारी में बता दें, फाफ डु प्लेसी पिछले साल 17 जनवरी को सेंचुरियन में भारतीय टीम के खिलाफ भी मैच में धीमी ओवर गति के दोषी पाया गया था। मतलब एक साल के अंदर दूसरी बार उन्हें दोषी पाया गया है।

यह भी पढ़े:-

70 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय टीम ने रचा ये नया इतिहास

सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम ने मनाया इस तरह जश्न, देखें वीडियो

KL राहुल और पांड्या ने इस खिलाड़ी को बताया सचिन से बेहतर, फैंस ने लगाई फटकार



Herald