Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: चहल टीवी पर कुलदीप यादव बने गेस्ट, कुलचा के बारे में किए कई खुलासे

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज का शानदार आगाज किया है. पहले मैच में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने जहाँ एकतरफ बेहतरीन गेंदबाजी की. वहीँ कुलदीप-चहल की जोड़ी ने सात विकेट अपने नाम कर लिएं.

कुलदीप यादव ने इस मैच में 4 विकेट अपने नाम किए. गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद न्यूजीलैंड की टीम 157 रनों पर ढेर हो गई. भारतीय टीम जब लक्ष्य का पीछा करने आई. तब भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 75 रन की बेहतरीन पारी खेली. इसी के साथ भारत ने पहला मैच अपने नाम कर लिया. मैच के बाद चहल टीवी पर कुलदीप यादव गेस्ट बनकर आएं.

कुलदीप यादव ने चहल टीवी पर कहा,

भारतीय टीम में पिछली कुछ सीरीज से एक मैच में कुलदीप खेलते हैं एक मैच में चहल. लेकिन कल के मैच में कुलचा की जोड़ी देखने को मिली. और क्या शानदार गेंदबाजी करी दोनों खिलाड़ियों ने.

कुलदीप ने कहा,

“न्यूजीलैंड में मैं पहली बार खेलने आया हूँ. हमारे दोनों की फीलिंग्स एक जैसी है. दोनों ने मिलकर शानदार गेंदबाजी की. कुलचा के बिना मैं बहुत कुछ मिस करता हूँ. जब आप खेलते हैं तो मुझे अच्छा लगता है. बल्लेबाज पर भी दबाब रहता है, बल्लेबाज को समझ नहीं आता क्या करे? इसलिए हम विकेट निकालते हैं. पहले साउथ अफ्रीका में निकाला. भारत में निकाला अब यहाँ विकेट ले रहे हैं. क्रिकेट छोड़ने के बाद भी चहल का ये चैनल आगे बढ़ता रहे”

यहाँ देखें चहल टीवी का पूरा एपिसोड 

भारतीय टीम को अगला मैच 26 जनवरी को खेलना है

भारतीय टीम को अगला मैच 26 जनवरी को खेलना है. इस मैच में भी कुलचा की जोड़ी कमाल करते हुए दिख सकती है. बता दें, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो मैच के लिए विराट कोहली को आराम दिया गया है. टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में होगी. वहीँ न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भी विराट कोहली उपलब्द नहीं होंगे. बता दें, विश्व कप को देखते हुए इन दोनों खिलाड़ियों को फॉर्म में रहना काफी जरूरी है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post वीडियो: चहल टीवी पर कुलदीप यादव बने गेस्ट, कुलचा के बारे में किए कई खुलासे appeared first on SportzWiki Hindi.