Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

‘उर्वशी रौतेला ने हार्दिक पांड्या के करण के शो में उनको मारने की बात पर ये बात कही’

कुछ दिन पहले भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के साथ भी जुड़ा था. यह दोनों मुंबई में एक मशहूर बिजनेसमैन की पार्टी में मिले थे. हार्दिक और उर्वशी के बीच इस पार्टी के बाद प्यार की खिचड़ी पकने लगी थी लोग इनके इनके रिश्ते को प्यार का नाम दे दिया था. अब जब हार्दिक कंट्रोवर्सी में हैं, तो उर्वशी ने भी अपना मुंह खोल दिया है.

उर्वशी रौतेला हार्दिक के बयान पर कही ये बात 

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर  हार्दिक पांड्या और केएल राहुल को करण जौहर की कॉफी काफी महंगी पड़ गई है. कॉफी विद करण में इन दो क्रिकेटर्स द्वारा महिलाओं पर किए भद्दे कमेंट्स पर हर तरफ आलोचना हो रही है.

अब खबरों की माने तो हार्दिक की दोस्त उर्वशी को भी हार्दिक की कही गई बात पसंद नहीं आई है. उर्वशी ने कहा हार्दिक के कमेंट से मैं बहुत दुखी हूँ. बता दें, हार्दिक ने शो में उर्वशी को मारने की बात कही थी.

ईशा गुप्ता ने कही ये बात 

ईशा गुप्ता को लेकर हार्दिक ने कहा था मैं इनके साथ रहना चाहूंगा. जिसके बाद ईशा ने प्रतिक्रिया दिया जिनसे खबर मिली है कि वो मेरे फ्रेंड हैं उनसे ही आप बात करिए.

इसके बाद ईशा ने इस पर कहा कि- महिलाओं के खिलाफ इस तरह के बयान गलत हैं. महिलाओं और पुरुषों की तुलना नहीं हो सकती. ऐसे किसी भी बयान को सही नहीं ठहराया जा सकता.

बीसीसीआई ने किया निलंबित

बता दें, हार्दिक पांड्या और के.एल.राहुल को सीओए ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए अपनी सफाई देने को कहा है. बीसीसीआई ने सीओए के साथ मिलकर लिए संयुक्त फैसले के तहत खेल के सभी प्रारुपों से तत्काल प्रभाव से दोनों खिलाड़ियों को कर निलंबित दिया.

बीसीसीआई ने कहा है कि इस मसले पर जांच की जाएगी और इसके बाद ही इन दोनों के क्रिकेट खेलने पर फैसला लिया जाएगा. तब तक यह दोनों खिलाड़ी खेल के सभी प्रारुपों से दूर रहेंगे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post ‘उर्वशी रौतेला ने हार्दिक पांड्या के करण के शो में उनको मारने की बात पर ये बात कही’ appeared first on SportzWiki Hindi.