Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान ने एक बार फिर से जेंटलमैन गेम को किया शर्मसार, मैदान पर एंडी फुल्क्वायो के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग करते नजर आये सरफराज अहमद

पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा वनडे मैच डरबन क्रिकेट स्टेडियम में 22 जनवरी मंगलवार को खेला गया था.

इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका की टीम ने एंडी फुल्क्वायो के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर 6 विकेट से जीत लिया. इस मैच को जीतने के साथ ही साउथ अफ्रीका की टीम ने दो मैचों बाद सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है.

बता दें, कि  एंडी फुल्क्वायो ने जहां अपनी टीम के लिए 69 रन की मैच जीताऊ नाबाद पारी खेली. वहीं अपनी टीम के लिए 9.5 ओवर में मात्र 22 रन देकर 4 विकेट हासिल किये.

मैच के दौरान सरफराज ने एंडी फुल्क्वायो को दी गाली 

इस मैच के दौरान पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने कुछ ऐसा किया. जिससे जेंटलमैन कहे जाने वाले इस गेम की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है.

दरअसल, इस मैच के दौरान जब एंडी फुल्क्वायो बल्लेबाजी कर रहे थे. तब पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने विकेट के पीछे से एंडी फुल्क्वायो को गाली भी दी और उन पर नस्लभेदी टिप्पणी की है.

अबे काले तेरी अम्मी कहां बैठी हुई आज, क्या फड़वा के आया है आज

सरफराज अहमद ने एंडी फुल्क्वायो पर नस्लभेदी टिप्पणी करते हुए कहा, “अबे काले तेरी अम्मी कहां बैठी हुई आज, क्या फड़वा के आया है आज”

क्रिकेट को जेंटलमैन गेम के नाम से जाना जाता है, लेकिन असल में सरफराज जैसे खिलाड़ी क्रिकेट जैसे साफ़ सुथरे खेल की छवि को भी ख़राब किया है.

पकिस्तान के खिलाड़ी आयेदिन अभद्र व्यवहार, खेल के दौरान गेंद से छेड़छाड़,  मैच फिक्सिंग, या मैदान के बाहर सेक्स स्कैंडल्स जैसे कई कारणों से विवादों में रहते हैं.

यहाँ देखें सरफराज अहमद के नस्लभेदी टिप्पणी का वीडियो 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post पाकिस्तान ने एक बार फिर से जेंटलमैन गेम को किया शर्मसार, मैदान पर एंडी फुल्क्वायो के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग करते नजर आये सरफराज अहमद appeared first on SportzWiki Hindi.