भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर इतिहास रच दिया है. उन्होंने पहले टेस्ट सीरीज पर अपना कब्जा जमाया और फिर 1-0 से वनडे सीरीज में पीछे होने के बावजूद उन्होंने सीरीज में शानदार जीत दर्ज की. भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की टीम ने ऐसा इतिहास रचा जो इससे पहले किसी भी टीम द्वारा ऑस्ट्रेलिया की धरती पर नहीं किया गया था.
पूरे दौरे पर पति विराट कोहली के साथ थी उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा पूरे दौरे पर कप्तान विराट कोहली के साथ थी. जब भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज पर कब्ज़ा जमाया. तो मैदान पर भी वो पूरी टीम के साथ नजर आई थी. अब भारतीय टीम ने जब वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया. तब उन्होंने टीम के लिए ट्वीट करते हुए लिखा,’ क्या यादगार और बेहतरीन टूर रहा, बहुत खुशी हो रही है कि ऑस्ट्रेलिया में इस ऐतिहासिक जीत की गवाह बनी हूं, टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई, मुझे मेरे प्यार विराट पर नाज है’
यहाँ देखें ट्वीट
What an unforgettable & outstanding tour it's been !! Happy to have witnessed the historic victories by the men
![]()
![]()
HUGE congratulations
And so proud of you my love @imVkohli
![]()
pic.twitter.com/QdAdN9OFaz
— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) January 18, 2019
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के बेहतरीन 87 रन नाबाद और केदार जाधव के 61 रन नाबाद की उम्दा पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वन-डे में हराकर इतिहास रच दिया. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर कभी द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं जीती है. पिछली बार भारत को 2016 में ऑस्ट्रेलिया ने यहां वनडे सीरीज में 4-1 से हराया था. उस समय ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ थे. लेकिन टीम के इस पूर्व कप्तान को बॉल टेम्परिंग के मामले में एक साल का बैन झेलना पड़ रहा है.
11 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की पहली सालगिरह थी

इससे पहले भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के सोशल मीडिया पर ऑस्ट्रेलिया से कई वीडियोज और तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं. खुद अनुष्का और विराट ने भी ऑस्ट्रेलिया से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. 11 दिसंबर को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की पहली सालगिरह थी. तब से ही अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेलिया में विराट कोहली के साथ हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक सीरीज जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने भारतीय टीम को ऐसे दी बधाई, कहा ‘मुझे मेरे प्यार पर गर्व है’ appeared first on SportzWiki Hindi.
And so proud of you my love