एक बार की विश्व चैंपियन रह चुकी श्रीलंका क्रिकेट टीम में इन दिनों सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। श्रीलंका क्रिकेट टीम लगातार अपने खराब दौर से गुजर रही है जो अपने अच्छे प्रदर्शन की तलाश में है तो अब उन्हें अपनी टीम में ही आंतरिक कलह की सामना करना पड़ रहा है।
श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा की पत्नी और थिसारा परेरा आमने-सामने
श्रीलंका क्रिकेट टीम के वनडे कप्तान लसिथ मलिंगा की पत्नी और श्रीलंका टीम के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी थिसारा परेरा के बीच सोशल मीडिया पर जमकर बहस हो गई।

इस बहस में श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा की पत्नी तान्या परेरा ने थिसारा परेरा पर ये आरोप लगा दिया कि वो टीम में अपनी जगह को बरकरार रखने के लिए श्रीलंका के खेल मंत्री तक से मुलाकात कर रहे हैं।
थिसारा परेरा का मलिंगा की पत्नी पर फूटा गुस्सा, खेल मंत्री को लिखा पत्र
लसिथ मलिंगा की पत्नी के इस आरोप के बाद थिरासा परेरा का गुस्सा ऐसा फूटा है कि उन्होंने अब इस मामले को लेकर सोशल मीडिया फेसबुक का सहारा लिया और इस पर अपनी बात रखने के साथ ही श्रीलंका के खेल मंत्री एश्ले सिल्वा को पत्र लिख भड़ास निकाली।

थिसारा परेरा ने इसके साथ ही श्रीलंका के नए वनडे और टी-20 कप्तान लसिथ मलिंगा की कप्तानी पर भी सवाल खड़े किए हैं। और इस मामले पर श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और खेल मंत्री को हस्तक्षेप करने को कहा है।
टीम के कप्तान की पत्नी की इस तरह की प्रतिक्रिया शर्मनाक
थिसारा परेरा ने कहा कि “इस प्रकार की टिप्पणी टीम के कप्तान की पत्नी द्वारा सोशल मीडिया पर की जाती है, तो ऐसे में आम जनता को उस बात पर विश्वास न करने से रोकना मुश्किल है। इस फेसबुक पोस्ट के बाद टीम के ड्रेसिंग रूम में भी अन्य खिलाड़ियों का व्यवहार बदला हुआ है। जब दो वरिष्ठ खिलाड़ियों के बीच मतभेद होता है तो युवा खिलाड़ियों के लिए मौहाल अच्छा नहीं होता है।”

परेरा ने इस पत्र में आगे लिखा कि “हम विश्व कप के शुरू होने के कगार पर हैं और ऐसे में टीम का ध्यान बेहतरीन प्रदर्शन पर होना चाहिए न कि सोशल मीडिया के मामलों पर। एक इंसान के निजी प्रतिशोध के कारण श्रीलंका की टीम पूरे देश के लिए मजाक बनकर रह गई है। इस मामले को हल्के में नहीं ले सकते हैं और मैं एसएलसी से आग्रह करता हूं कि वो इस मामले में हस्तक्षेप करें।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post लसिथ मलिंगा की पत्नी और थिसारा परेरा के बीच हुई बहस, परेरा ने कहा ‘पूरी दुनिया के सामने मजाक बनकर रही गयी हैं श्रीलंका की टीम’ appeared first on SportzWiki Hindi.