भारतीय टीम ने विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी है। विश्व कप के लिए टीम भी लगभग पक्की हो गयी है। एक दो खिलाड़ियों को छोड़ दें तो लगभग साफ़ है कि क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में टीम किन खिलाड़ियों के साथ जाएगी। इसके बावजूद अभी भी प्लेयिंग इलेवन को लेकर माथापच्ची चल रही है।
तीन तेज गेंदबाजों को प्लेयिंग इलेवन में जगह मुश्किल

भारतीय टीम के पास जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के रूप में दो प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। टीम को काफी समय से तीसरे गेंदबाज की तलाश की और अब मोहम्मद शमी के प्रदर्शन से वह पूरा होते दिख रही है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक हुए तीन मैच में दो बार शमी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिल चुका है। तीनों मैचों में उन्होंने न्यूजीलैंड को शुरुआत झटके दिए हैं। ऐसे में विश्व कप को लेकर कॉम्बिनेशन बनाने में परेशानी हो सकती है।
संजय मांजरेकर ने किया ट्वीट

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और क्रिकेट एक्सपर्ट संजय मांजरेकर ने इसी वह एक ट्वीट डाला है। उसमें उन्होंने लोगों से भी राय मांगी है कि किसे प्लेयिंग इलेवन में जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने लिखा
“भारत के लिए कठिनाई है – बुमराह के आने के बाद हार्दिक पांड्या को टीम में फिट करना। शमी, भुवी, बुमराह, चहल और कुलदीप अब अनिवार्य हैं। इसलिए हार्दिक को रायडू, केदार और कार्तिक के साथ बल्लेबाज के रूप में अधिक प्रतिस्पर्धा करनी पड़ेगी। आपके विचार?”
Tough one for India – Fitting in Hardik in a full strength Indian team with Bumrah available. Shami, Bhuvi, Bumrah, Chahal & Kuldeep now indispensable. Hardik must therefore compete more as batsman with Rayudu, Kedar and Karthik. Your thoughts?#WorldCup2019
— Sanjay Manjrekar (@sanjaymanjrekar) January 28, 2019
मांजरेकर की बात लगती है मुश्किल

संजय मांजरेकर के अनुसार तीनों प्रमुख तेज गेंदबाज और दो स्पिनर भारत की प्लेयिंग इलेवन में होंगे। हालांकि, ऐसा मुश्किल ही दिखा रहा है। इन तीनों के खेलने के बाद भारत की बल्लेबाजी कमजोर हो जाएँगी। इनमें कोई ऐसा नहीं है, जो नीचे आकर मुश्किल में बल्लेबाजी कर सके। ऐसे में इन्हीं में से किसी को बाहर बैठना पड़ेगा।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post संजय मांजरेकर ने कहा, भारतीय टीम के लिए विश्वकप में गेंदबाजों का चयन सबसे मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.