Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम को बधाई देने में प्रीति जिंटा से हुई ये बड़ी गलती, डिलीट करना पड़ा ट्वीट

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से हराकर सीरीज अपने नाम कर लिया है। इस जीत के बाद भारतीय टीम को बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है। भारत समेत दुनिया भर के क्रिकेटर भारतीय टीम को इस प्रदर्शन के लिए बधाई दे रहे हैं। इसके साथ ही फ़िल्मी जगत के सितारे भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों को बधाई दे रहे हैं।

प्रीति जिंटा ने भारतीय टीम के लिए  किया ट्वीट

 

आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की मालकिन और बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने सीरीज जीत पर भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी ख़ुशी व्यक्त की। उन्होंने लिखा

“ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनने के लिए मैन इन ब्लू के खिलाड़ियों को बधाई। चेतेश्वर पुजारा का शानदार प्रदर्शन!”

ट्वीट के बाद हुई ट्रोल

प्रीति जिंटा ने ट्वीट में मैन इन ब्लू लिख दिया लेकिन यह टेस्ट सीरीज थी। इसी वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके बाद प्रीति ने इस ट्वीट को ही डिलीट कर दिया।

प्रीति जिंटा इंडियन प्रीमियर लीग में टीम की मालकिन हैं, लेकिन उनसे हुई इस गलती लोगों को पसंद नहीं आई। सभी उन्हें टेस्ट और वनडे मैच में अंतर बताने लगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post भारतीय टीम को बधाई देने में प्रीति जिंटा से हुई ये बड़ी गलती, डिलीट करना पड़ा ट्वीट appeared first on SportzWiki Hindi.