इंटरनेट डेस्क। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच इस समय तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम ने 2—0 की अजेय बढ़त बना ली है। फाफ डु प्लेसीस की कप्तानी में अफ्रीकी टीम ने पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में 6 विकेट से और दूसरे टेस्ट मैच में 9 विकेट से हराने में कामयाबी हासिल की।
इसी के साथ साउथ अफ्रीका की टीम के लिए एक बुरी खबर आई है। मीडिया से खबर मिल रही हैं कि अफ्रीका के कप्तान डु प्लेसीस एक टेस्ट मैच से बाहर हो गए है। आपको बता दें कि पाक के विरूद्ध साउथ अफ्रीका टीम को धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया। जिसके कारण कप्तान फाफ डु प्लेसीस पर एक टेस्ट मैच का बैन लगा दिया गया है। इसी बीच अब आपको बता दें कि अफ्रीकी कप्तान डु प्लेसीस अब मौजूदा सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट नहीं खेल पाएंगे।
इसी के साथ कप्तान के साथ साथ टीम के बाकी सदस्यों पर भी मैच फीस का कुछ प्रतिशत जुर्माना लगा है। आपको बता दें कि 12 महिनों के भीतर ही डु प्लेसीस का ये दूसरा अपराध है। इससे पहले पिछले साल भारत के खिलाफ टेस्ट मैच में भी धीमी ओवर डालने के कारण दोषी पाए गए थे। साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच अब अंतिम टेस्ट मैच 11 जनवरी को जोहान्सवर्ग में खेला जाएगा। आपको बता दें कि अफ्रीका ने इस सीरीज में 2 मैचों की बढ़त बना ली है। इसके साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम ने घरेलू सरजमीं पर लगातार सातवीं सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल कर ली है।