Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विश्वकप टीम को लेकर कह दी यह बड़ी बात

इंडियन क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने विश्वकप 2019 में खेलने वाली टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विश्वकप की टीम बिल्कुल पक्की है। रोहित ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया व न्यूज़ीलैंड में होने वाले वनडे सीरीज के लिए टीम में सिर्फ एक या दो बदलाव किए जा सकते हैं।

रोहित शर्मा ने कहा कि जो टीम आगामी 13 मैच खेलेगी, वहींदल विश्वकप 2019 खेलने के लिए इंग्लैंड जाएगा। उन्होंने इस बात का खुलासा शनिवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज से पहले किया। उन्होंने कहा कि विश्वकप में किसी भी नए चेहरे को शामिल नहीं किया जाएगा।

टीम इंडिया के उप कप्तान ने कहा कि हमने पूरे वर्ष लगातार क्रिकेट खेली है, मुझे इस टीम में कोई भी अप्रत्याशित बदलाव की उम्मीद नही है।
हांलाकि विश्व कप की प्लेइंग इलेवन के बारे में उन्होंने कहा कि मैं यह भी नहीं कहूंगा कि वह प्रत्येक खिलाड़ी जो विश्वकप से पहले वनडे श्रृंखला का हिस्सा होगा, वह विश्वकप टीम में शामिल होगा।

हां, इतना जरूर है कि जो भी खिलाड़ी आगामी वनडे सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करेगा, उसे इंग्लैंड जाने का मौका मिलेगा।इतना स्पष्ट है कि विश्वकप टीम में बहुत बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।गौरतलब है कि भारतीय टीम ने अब तक ऑस्ट्रेलिया में एक भी द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला नहीं जीती है। 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज जीतकर इंडिया के पास एक और इतिहास रचने का मौका है।बता दें कि रोहित शर्मा अंतिम टेस्ट नही खेल थे, लेकिन अब वह 12 जनवरी से शुरू होने वाली एक दिवसीय शृंखला से पहले टीम से जुड़ेगे।



Herald