खेल डेस्क। टीवी शो ;कॉफी विद करण के दौरान महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के कारण भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के शेष दौरे तथा न्यूजीलैंड के सीमित ओवरों के आगामी दौरे से बाहर हो गए हैं।
महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में इन दोनों भारतीय क्रिकेटरों को इस मामले में जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया गया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल अब स्वदेश में जांच का सामना करेंगे।
भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने इस कंपनी के साथ तोड़ा करार
बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति की महिला सदस्य डायना इडुल्जी ने दोनों क्रिकेटरों को अगली कार्रवाई तक निलंबित करने की सिफारिश की थी। प्रशासकों की समिति ने दोनों खिलाडिय़ों को इस घटनाक्रम की जानकारी देते हुए नए कारण बताओ नोटिस भेजे हैं।
सिडनी में अब इतने सालों बाद इस नई ड्रेस में नजर आएगी कंगारू टीम
राष्ट्रीय चयन समिति अब हार्दिक और राहुल के स्थान पर इन दौरों के लिए खिलाडिय़ों के नामों की घोषणा जल्द करेगी। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से इन दोनों क्रिकेटरों की निलंबन अवधि की अभी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन अब स्वदेश लौटकर उन्हें जांच से गुजरना होगा।
इस दिन से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ!
गौरतलब है कि करण जौहर की मेजबानी में आयोजित ;कॉफी विद करण टीवी शो में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पेश ने शिरकत की थी। शो के दौरान हार्दिक पांड्या सार्वजनिक रूप से एक महिला के साथ शारीरिक संबंधों की बात को अशोभनीय करार दिया था। इसके बाद उनकी इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना की गई।