भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान वीरेंद्र सहवाग संन्यास के बाद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव करते हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी भावनाएं खुलकर सामने रखते हैं। इस बार उन्होंने उन लोगों के बारे में बात की है जिसके बारे में कोई नहीं करता। ट्विटर पर उन्होंने एक पोस्ट डालकर लोगों से भी उनकी राय मांगी।
मोहिंदर अमरनाथ का नाम लिया

वीरेंद्र सहवाग ने विश्व कप 1983 के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद अमरनाथ को ऐसा व्यक्ति माना है जिसके बारे में कोई बात नहीं करता। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता असरानी को भी ऐसा ही माना है।
Often when people are no more, we give tributes , get overwhelmed and call them as being the greatest person. While they are alive, we seem to forget or don’t seem to value them much. Who are the people who are alive and you really admire them and they may not know ?
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 15, 2019
Two names that come to mind are Mohinder Amarnath ji and Asrani ji , tremendous contributions in their respective fields.
— Virender Sehwag (@virendersehwag) January 15, 2019
सहवाग को कप्तान बनाना चाहते थे अमरनाथ

मोहिंदर अमरनाथ भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता भी रह चुके हैं। एक समय वह महेंद्र सिंह धोनी को हटाकर वीरेंद्र सहवाग को भारतीय टीम का कप्तान बनाने के पक्ष में थे।
मामला 2011 विश्व कप के बाद का है जब भारतीय टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में 4-0 से लगातार दो सीरीज हार गयी थी। उन दोनों सीरीज के बाद धोनी को हटाकर वीरेंद्र सहवाग को कप्तान बनाने की बात हो रही थी।
यह भी पढ़ें: AUSvsIND: मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा, क्लासिक धोनी का जवाब नहीं
मीडिया के सामने की थी बात

मोहिंदर अमरनाथ अपनी बात खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने मीडिया में दिए इंटरव्यू में यह बात कही थी। उन्होंने यह भी साफ़ कर दिया था कि धोनी को बचाया गया। उन्होंने यह भी कहा था कि राजनीति और क्रिकेट में कोई अंतर नहीं है।
अब वीरेंद्र सहवाग ने अमरनाथ को उन लोगों में जगह दी है, जिनके बारे में जिन्दा रहते कोई बात नहीं करता, लेकिन मृत्यु के बाद उन्हें महान बताने की होड़ लग जाती है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post कभी वीरेंद्र सहवाग को कप्तान बनाना चाहते थे मोहिंदर अमरनाथ, अब सहवाग ने कुछ ऐसे दिया उन्हें सम्मान appeared first on SportzWiki Hindi.