खेल डेस्क। विश्व में क्रिकेट की लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढ़ती ही जा रही है। दुनिया के बड़े-बड़े देश इस खेल के प्रति रूचि दिखा रहे हैं।इस खेल के और अधिक प्रसार के लिए दिग्गज क्रिकेटर इसे ओलंपिक में देखना चाहते हैं। अब भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल करने की वकालत की है।
NZvsIND: नेपियर वनडे में मेजबान टीम की खराब शुरुआत, मोहम्मद शमी ने हासिल की ये खास उपलब्धि
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई कीर्तिमान अपने नाम कर चुके सचिन ने कहा कि अब इस खेल के वर्तमान समय में अलग अलग प्रारूप है और क्रिकेट के खेल महाकुंभ में शामिल होने से इसका विश्व में अधिक प्रसार होगा।सचिन तेंदुलकर ने ;दीपा करमाकर-द स्माल वंडर किताब के मुंबई में विमोचन के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्रिकेटर होने के नाते मैं कहूंगा कि इस खेल का वैश्वीकरण होना चाहिए।
आज भी कायम है इस भारतीय तेज गेंदबाज की न्यूजीलैंड की धरती पर बादशाहत
अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सचिन ने बताया कि कुछ समय पहले मैंने रियो ओलंपिक में आईओसी अध्यक्ष थामस बाक से बात की थी। मैंने उनसे इस खेल को ओलंपिक में शामिल किए जाने की बात कही थी।
टखने की चोट के बाद पृथ्वी शॉ इस टूर्नामेंट से मैदान में करेंगे वापसी
हालांकि सचिन ने कहा कि अगर क्रिकेट को खेलों के महाकुंभ ओलंपिक में शामिल करवाना है तो अन्य टीमों को तैयारियों के लिए पर्याप्त समय दिए जाने की जरूरत है।