भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज खत्म हो चुकी है. भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमी पर टेस्ट सीरीज जीत कर इतिहास रच दिया है. 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली बार भारत ने टेस्ट सीरीज जीती है. टीम इस जीत की हकदार भी है. पूरे सीरीज में चतेश्वर पुजारा ने शानदार बल्लेबाजी करी. वहीँ जसप्रीत बुमराह घातक गेंदबाजी करते नजर आएं.
अश्विन की चोट और नंबर 6 पर कौन होगा भारतीय टीम का बल्लेबाज

भारतीय टीम ने भले ही सीरीज में शानदार जीत दर्ज कर ली हो. लेकिन पूरे सीरीज में कई ऐसी समस्या थी. जिसपर भारतीय टीम को सोचना होगा. पूरे सीरीज में भारतीय सलामी बल्लेबाज विफल रहें. वो तो भला हो मयंक अग्रवाल का जिन्होंने आखिरी दो टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की लाज बचा ली.
उन्होंने बताया सलामी बल्लेबाजी कैसे की जाती है. अश्विन की चोट भी भारतीय टीम के लिए समस्या बनती जा रही है. नंबर 6 पर कौन होगा बल्लेबाज ये भी चिंता का विषय है.
अजिंक्य रहाणे पूरे सीरीज में रहे विफल

भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे इस सीरीज में पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. उन्होंने 4 टेस्ट मैचों की 7 पारी में 31 के साधारण औसत से 217 रन बनाएं है. उनकी ये फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब बन सकता है.
रहाणे ने आखिरी शतक श्रीलंका के खिलाफ बनाया था. उसके बाद उनका बल्ला एकदम खामोस रहा है. अब भारतीय टीम लगभग 6 महीने बाद टेस्ट सीरीज खेलने वाली है. देखते हैं ये खिलाड़ी फिर से उभर पाटा है या नहीं.
सलामी बल्लेबाजी की परेशानी

पूरे सीरीज में भारतीय टीम की जो सबसे बड़ी परेशानी रही. वो सलामी बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन. पृथ्वी शॉ के चोट लगने के बाद भारतीय टीम को एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज की जरूरत थी. लेकिन के एल राहुल और मुरली विजय ने फिर निराश किया. मयंक अग्रवाल के आखिरी दो टेस्ट में आने से सलामी बल्लेबाज का प्रदर्शन थोड़ा अच्छा हुआ.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सीरीज जीतने के बावजूद भारतीय टीम के लिए चिंता के कारण हैं ये ‘पांच’ बातें appeared first on SportzWiki Hindi.