खेल डेस्क। अपनी कप्तानी के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया की बादशाहत साबित करने वाले विराट कोहली को आईसीसी की टेस्ट और वनडे टीमों का कप्तान बनाया गया है।
अंडर-19 विश्वकप जीताने वाला ये भारतीय बल्लेबाज कीवी टीम के खिलाफ वनडे में करेंगा डेब्यू!
विराट कोहली ने अपने नेतृत्व में भारतीय टीम को पहली बार आस्ट्रेलिया पर उसी की धरती में द्विपक्षीय टेस्ट और वनडे सीरीज जितवाई है। कंगारू देश के इस दौरे पर टीम इंडिया ने मेजबान टीम को टेस्ट सीरीज में 2-1 और वनडे में भी इस अंतर से शिकस्त दी है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मंगलवार को वनडे और टेस्ट टीम ऑफ द ईयर की घोषणा की है। कोहली की कप्तानी में पिछले साल भारतीय टीम ने 13 टेस्ट मैचों में से छह में जीत हासिल की थी।
आईसीसी ने विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को अपनी दोनों टीमों में जगह दी है। टेस्ट टीम में युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को शामिल किया गया है। जबकि वनडे टीम में कोहली और बुमराह के साथ ही सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को भी जगह दी है।
टेस्ट टीम: टॉम लाथम (न्यूजीलैंड), दिमुथ करुणारत्ने (श्रीलंका), केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड), विराट कोहली (भारत, कप्तान), हेनरी निकोल्स (न्यूजीलैंड), ऋषभ पंत (भारत, विकेटकीपर), जेसन होल्डर (वेस्टइंडीज), कगिसो रबाडा (दक्षिण अफ्रीका), नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया), जसप्रीत बुमराह (भारत), मोहम्मद अब्बास (पाकिस्तान)।
वनडे टीम: रोहित शर्मा (भारत), जॉनी बेयरस्टा (इंग्लैंड), विराट कोहली (भारत, कप्तान), जो रूट (इंग्लैंड), रॉस टेलर (न्यूजीलैंड), जोस बटलर (इंग्लैंड, विकेटकीपर), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), मुस्ताफिजुर रहमान (बांग्लादेश), राशिद खान (अफगानिस्तान), कुलदीप यादव (भारत), जसप्रीत बुमराह (भारत)।