Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईआईएएएफ के स्वतंत्र चुनाव पैनल में चुने गए सिंघानिया

नयी दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स फेडरेशन (आईआईएएएफ) ने मंगलवार को भारतीय स्पोटर्््स एडवोकेट विदुषपत सिंघानिया को अपने स्वतंत्र चुनाव पैनल में चुना है। सिंघानिया इस पांच सदस्यीय पैनल में एकमात्र भारतीय है। सभी पांचों सदस्यों का आईएएएफ कांउसिल ने चुना है। इन सभी का कार्यकाल चार साल का होगा। ये पैनल जनवरी 2019 से अपना काम शुरू कर देगा। इस पैनल की निगरानी में 2019 और 2023 में आईएएएफ कांग्रेस चुनाव होंगे। पैनल मे शामिल अन्य चार सदस्य बेल्जियम, दक्षिण अफ्रीका, आॅस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के है। सिंघानिया राष्ट्रीय स्पोटर्््स डेवलपमेंट कोड में सलाहकार भी है।