इंग्लैंड लायंस की टीम भारत दौरे पर आई है। यहाँ इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दो अनऑफिशियल टेस्ट मैच भी खेले जायेंगे। इसका पहला मैच 7 फरवरी से वायनाड में खेला जायेगा। पहले मैच के लिए इंडिया ए टीम की घोषणा कर दी गयी है।
अंकित बावने बने कप्तान

इंडिया ए टीम की कमान महाराष्ट्र के बल्लेबाज अंकित बावने की मिली है। अंकित अंतिम दो मैचों में भी इंडिया ए के कप्तान थे। इंडिया ए वनडे सीरीज के पहले चार मैच जीत चुकी है। अंतिम मैच कल खेला जायेगा।
इस टीम में रिद्धिमान साहा को जगह मिलने की बात हो रही थी लेकिन उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। उन्हें दूसरे मैच के लिए चुना जा सकता है। केएस भारत विकेटकीपर के रूप में इस टीम में चुने गये हैं।
केएल राहुल को जगह

कॉफ़ी विद करण शो में हार्दिक पांड्या के साथ सस्पेंड हुए केएल राहुल को भी इस टीम में जगह मिली है। पहले उनके टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड जाने की बात हो रही थी लेकिन अब उनपर विराम लग गया है।
इसके अलावा इस टीम में मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे और करुण नायर जैसे खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है। इस सीरीज में दो मैच हैं और दूसरा मैच 13 फरवरी से खेला जायेगा।
चार तेज गेंदबाजों को जगह

इस मैच के लिए टीम में चार तेज गेंदबाजों को जगह मिली है। इसमें नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान और वरुण आरोन का नाम शामिल है। वहीं ऑलराउंडर के रूप में जलज सक्सेना को शामिल किया गया है।
इस प्रकार है इंडिया ए की टीम:
अंकित बावने (कप्तान), केएल राहुल, ए.आर. ईश्वरन, प्रियांक पांचाल, रिकी भुई, सिद्धेश लाड, के.एस. भारत (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, शाहबाज़ नदीम, मयंक मारकंडे, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान, वरुण आरोन.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए का ऐलान appeared first on SportzWiki Hindi.