स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरिज का आखिरी मैच सिडनी में खेला जा रहा। भारत ने पहली पारी 622 रन पर पारी घोषित की थी। जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 236 रन बना लिए हैं। वहीं अब ऑस्ट्रेलिया भारत से 386 रन पीछे है। भारत की पकड़ में अभी भी पूरा मैच है।
खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने काफी प्रभावित किया। उन्होंने अपने पहले टेस्ट मैच में अबतक तीन विकेट ले लिए है। वहीं अपना पहला टेस्ट खेल रहे कुलदीप यादव ने कहा, ;ईमानदारी से कहूं तो मैंने ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी करने के लिए कुछ भी बदलाव नहीं किया है। मैं चार टेस्ट मैच सीरीज का पहला टेस्ट खेल रहा हूं, इसलिए थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा था।
उन्होंने आगे कहा, ;मैं इतना क्रिकेट खेल चुका हूं कि मुझे ठीक-ठाक जानकारी है लेकिन मुझे टेस्ट क्रिकेट के रूप में शायद और सुधार करने की जरूरत है। कुलदीप ने कहा, लाल गेंद खेलने का भी ज्यादा अनुभव नहीं हुआ है। खेलने के अनुभव का कोई दूसरा विकल्प नहीं हो सकता, इसलिए गेंदबाजी और सुधार करने की जरूरत है।
यह भी पढ़े:-
Ind vs Aus: रिषभ पंत के लिए इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी ने कही ये बात
Ind vs Aus: पहले दिन ही पुजारा ने रचा इतिहास, सीरीज का लगाया तीसरा शतक
Ind vs Aus: कल सिडनी के मैदान ये 70 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी भारतीय टीम
Herald