खेल डेस्क। कप्तान मनीष पांडे (87) और अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर (61) के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई नाबाद 129 रन की साझेदारी की मदद से मेजबान कर्नाटक ने राजस्थान का सपना तोड़ते हुए रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
3rd ODI: मौका मिला तो चहल ने बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड, भारत को मिला 231 का लक्ष्य
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए तीसरे रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जीत के लिए कर्नाटक को चौथे दिन 139 रनों की आवश्यकता थी। जिसे उसने एक विकेट और गंवाकर हासिल कर लिया।
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व दिग्गज गेंदबाज ने भारत को बताया विश्व कप का प्रबल दावेदार
राजस्थान ने कर्नाटक को मैच जीतने के लिए 184 रन का लक्ष्य दिया। मेजबान टीम ने चार विकेट पर 185 रन बनाकर छह विकेट से जीत हासिल की।
कर्नाटक की ओर से कप्तान मनीष पांडे ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए केवल 75 गेंदों पर ही 14 चौकों और दो छक्कों की सहायता से ये अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं करुण नायर ने 129 गेंदों पर छह चौकों की सहायता से 61 रन बनाए। एक समय कर्नाटक ने अपने चार विकेट केवल 56 रन पर ही गंवा दिए थे।
इस शृंखला से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे स्मिथ और वार्नर!
इसके बाद करुण नायर और मनीष पांडे ने पांचवें विकेट के लिए 129 रन की मैच विजयी साझेदारी की। राजस्थान की ओर से इस पारी में अनिकेत चौधरी ने दो और कप्तान महिपाल लोमरोर और तनवीर उल हक ने एक-एक विकेट लिया।राजस्थान ने पहली पारी में 224 तथा दूसरी पारी में 222 रन और कर्नाटक ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे।