दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने विश्व कप से ठीक पहले होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 2019 संस्करण पर अपनी चिंता व्यक्त की है. उन्होंने स्वीकार किया है कि वह विश्व कप से पहले अपने गेंदबाजों के कार्यभार से चिंतित हैं.
केपटाउन में पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट की शुरुआत से पहले मीडिया से बात करते हुए डु प्लेसिस ने कहा,

“आईपीएल विश्व कप से ठीक पहले है, और आखिरी चीज जो आप चाहते हैं, वह टूर्नामेंट से ठीक पहले आपके गेंदबाजों में से कोई एक भी घायल ना हो. यह कुछ ऐसा है जो हमारे लिए चिंता का विषय है, यह देखते हुए कि हम विश्व कप जैसे बड़े टूनामेंट में कैसा प्रदर्शन करते हैं.
कुछ क्रिकेट बोर्ड हैं जो विश्व कप आयोजन से ठीक पहले आईपीएल के आयोजन से खुश नहीं हैं

फाफ आईपीएल से चिंतित होने वाले पहले व्यक्ति नहीं हैं क्योंकि कुछ क्रिकेट बोर्ड हैं, जो विश्व कप आयोजन से ठीक पहले होने वाले इस लोकप्रिय टी 20 टूर्नामेंट से खुश नहीं हैं.
इससे पहले, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने निर्देश जारी किए थे कि वे अपने खिलाड़ियों को विश्व कप की वजह से अपने खिलाड़ियों को कम अवधि के लिए आईपीएल में खेलने देंगे.
मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, आरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल से पहले ही अपना नाम वापस ले चुके हैं

कुछ खिलाड़ि जैसे मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, आरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप के लिए पिछले महीने जयपुर में हुई आईपीएल नीलामी से खुद को बाहर कर लिया है.
दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी, जो आईपीएल का हिस्सा होंगे, डु प्लेसिस, इमरान ताहिर और लुंगी एनगिडी (चेन्नई सुपर किंग्स), हेनरिक क्लासेन (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), क्रिस मॉरिस और कैगिसो रबाडा (दिल्ली कैपिटल), क्विंटन डी कॉक (मुंबई इंडियंस) और डेविड मिलर (किंग्स इलेवन पंजाब) के लिए खेलते हुए नजर आएंगे.
अब तक, केवल क्रिकेट वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने पूरे टूर्नामेंट के लिए अपने खिलाड़ियों को अनुमति देने के लिए सहमत हुए हैं. यहां तक कि बीसीसीआई 2019 आईपीएल में कुछ मैचों के लिए विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को आराम देने पर विचार कर रहा है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस विश्व कप से पहले आईपीएल के आयोजन से हैं चिंतित appeared first on SportzWiki Hindi.