भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अपने बेस्ट फ्रेंड केएल राहुल के साथ करण जौहर के शो ‘कॉफ़ी विद करण’ में नजर आये है.
करण जौहर के इस शो के दौरान केएल राहुल और उनके बेस्ट फ्रेंड हार्दिक पांड्या ने जमकर मस्ती की है. ‘कॉफ़ी विद करण’ में केएल राहुल और हार्दिक पांड्या से यह पूछा गया, कि विराट कोहली और एमएस धोनी में से कौन बेहतर कप्तान है ? इस सवाल के जवाब पर दोनों ने ही एमएस धोनी का नाम लिया.
दोनों ने ‘धोनी’ को बताया बेहतर कप्तान

करण जौहर के इस सवाल के जवाब में हार्दिक पांड्या और केएल राहुल दोनों ने ही एमएस धोनी का नाम लिया है. हार्दिक ने कहा, “मैं धोनी को बेहतर कप्तान मानता हूं, क्योंकि धोनी की अगुवाई में ही मैंने अपने क्रिकेट करियर की शुरूआत की थी.”
वहीं भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा, “अगर हम उपलब्धियों को देखें, तो एमएस धोनी बेहतर कप्तान है.”
विराट को शांत रहने की जरुरत

जब करण ने राहुल से पूछा, कि उपचार के लिए किसे जाने चाहिए, तो इसके जवाब में केएल राहुल ने कहा, “मुझे लगता है. विराट कोहली को शांत रहने की जरुरत है, वह कभी भी छुट्टियों के मुड में नहीं रहते है. हमेशा काम ही करते रहते है.”
सचिन से बेहतर बल्लेबाज विराट

आपकों बता दें, कि इन दोनों ही खिलाड़ियों से यह भी पूछा गया, कि विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर में से कौन बेहतर कप्तान हैं ? इस सवाल के जवाब में दोनों ने ही अपने कप्तान विराट कोहली को बेहतर बताया.
दोनों ने ही पूरे शो के दौरान जमकर मस्ती की दोनों ने ड्रेसिंग रूम के कई किस्से शेयर किया. वहीं अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी दोनों ने खुलकर बात की है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post करण जौहर ने पूछा धोनी और कोहली में कौन है बेहतर कप्तान? हार्दिक और राहुल दोनों ने लिए इस कप्तान का नाम appeared first on SportzWiki Hindi.