आपको यह बात बताने की जरूरत नहीं है कि टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से शिकस्त दी है। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया फॉलोऑन के लिए मजबूर होना पड़ा। टेस्ट सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। बता दें कि इसी साल ऑस्ट्रेलिया को एशेज सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड जाना है। ऐसे में इस टीम का ऐसा लचर प्रदर्शन परेशानी का सबब बन सकता है।
इस बारे में ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलाह देते हुए विराट कोहली ने कहा है कि अगर वह खिताब जीतना चाहते हैं, तो उन्हें संयम से काम लेना होगा।
कप्तान कोहली ने यह भी कहा कि एशेज सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपना घमंड घर पर ही छोड़कर जाना होगा। बता दें कि टीम ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज किसी मैच में टीम इंडिया पर दबाव नहीं बना सके। इस टीम के बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे।
टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले विराट कोहली ने कहा कि अगर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज अभिमान के साथ वहां पहुंचेंगे तो उनकी दुर्दशा सुनिश्चित है। क्योंकि ड्यूक बॉल ( इंग्लैंड क्रिकेट टीम द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली गेंद) ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का घमंड चकनाचूर कर सकती है। विराट कोहली ने कहा कि इंग्लैंड में आपको संयम बरतने की जरूरत पड़ती है, ताकि आप रन बटोर सकें।
कोच रवि शास्त्री ने भी यही बात दोहराई। उन्होंने कहा कि यदि ऑस्ट्रेलिया की टीम एशेज सीरीज पर कब्जा जमा सकती है, लेकिन उसे सब्र के साथ खेलना होगा।गौरतलब है कि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में विराट कोहली अभी भी टॉप पर हैं, वहीं सिडनी टेस्ट में मैन ऑफ़ द मैच रहे चेतेश्वर पुजारा एक स्थान के फायदे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
Herald