Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शार्दुल ठाकुर ने भारतीय चयनकर्ताओं पर लगाये आरोप, खोला चयनसमिति की पोल

एक तरफ जहाँ भारतीय क्रिकेट टीम लगातार विदेशी सरजमी पर अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रही हैं, तो वही दूसरी ओर टीम के चयनकर्ताओं को लेकर प्रतिदिन एक से बढ़कर एक खुलासे देखने और सुनने को मिल रही हैं. आये दिन मीडिया के सामने कोई ना कोई भारतीय खिलाड़ी टीम इंडिया की चयन सिमित को लेकर अटपटे बयान देते नजर आ ही जाते हैं.

हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने टीम इंडिया के चयनकर्ताओं पर सवालियां निशान खड़े कर दिए हैं. दरअसल शार्दुल ठाकुर ने चयनकर्ताओं पर तालमेल की कमी के आरोप लगाये हैं.

क्या कह गये ठाकुर 

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार शार्दुल ठाकुर ने अपने बयान में कहा, कि ”उन्हें चोट से ठीक हुए काफी समय हो गया है और इस बीच चयनकर्ताओं ने उनसे एक बार भी बात नहीं की.”

आप सभी की जानकारी के लिए बता दे, कि शार्दुल ठाकुर ने अक्टूबर के माह में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू था, लेकिन मात्र 10 गेंद डालने के बाद ही वह चोटिल होने के कारण कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गये थे. शार्दुल को ग्रोइंग इंजरी हुई थी और उनके दो महीने क्रिकेट से दूर रहने की सलाह दी गयी थी.

मैदान पर की वापसी 

चोट से उभरने के बाद शार्दुल ठाकुर क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर चुके हैं और मौजूदा समय में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी भी खेल रहे हैं. हाल में ही उन्होंने छत्तीसगढ़ के विरुद्ध खेले गये मुकाबलें में मात्र 79 रन देकर आठ विकेट भी अपने नाम किये थे. जब ठाकुर ने यह प्रदर्शन किया, तब टीम इंडिया के एक चयनकर्ता भी वहां मौजूद थे और उन्होंने शार्दुल के साथ बातचीत भी की थी.

खबरों की माने, तो ऐसा बताया जा रहा हैं कि सिलेक्टर्स ने उन्हें इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के विरुद्ध टेस्ट श्रृंखला खेलने के लिए तैयार रहने को भी कहा था. इस पर शार्दुल ठाकुर ने अपने बयान में कहा, कि

”मेरी फिटनेस में पहले से ज्यादा सुधार आया हैं, लेकिन अभी मैं अपनी पूरी गति के साथ गेंदबाजी नहीं कर पा रहा हूँ. मगर मैं अभी स्पीड को लेकर चिंतित नहीं हूँ. मैं ओर ज्यादा मेहनत और ट्रेनिंग कर रहा हूँ और जल्द ही शत प्रतिशत मैच फिट भी हो जाऊंगा.”

 

 

आप सभी को बताते चले, कि अभी कुछ समय पहले ही टीम इंडिया के अनुभवी सलामी बल्लेबाज मुरली विजय और युवा बल्लेबाज करुण नायर ने भी टीम इंडिया के चयनकर्ताओं अपर ऐसे ही कुछ आरोप लगाये थे. इन दोनों ही खिलाड़ियों का ऐसा मानना था, कि सिलेक्टर्स ने उन्हें टीम से ड्रॉप करने से पहले कोई भी बात नहीं की, जबकि चयनकर्ताओं का ऐसा मानना था, कि दोनों प्लेयर्स को ड्रॉप करने से पहले उन्हें इस बात की जानकारी दे दी गयी थी.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post शार्दुल ठाकुर ने भारतीय चयनकर्ताओं पर लगाये आरोप, खोला चयनसमिति की पोल appeared first on SportzWiki Hindi.