खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतने वाली भारतीय टीम ने अपने इस प्रदर्शन के दम पर आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने भी रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
जिदंगी से जंग लड़ रहा है ये पूर्व भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी, परिवार ने इलाज के लिए मांगी आर्थिक मदद
सोमवार को जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय टीम 116 अंकों के साथ पहले स्थान पर है। जबकि दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है। वहीं इसके बाद इंग्लैंड का नम्बर आता है। अगर टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग की बात की जाए तो भारतीय कप्तान विराट कोहली 922 रेटिंग अंकों के साथ पहले स्थान पर काबित है। बल्लेबाजों की इस सूची में दूसरे स्थान न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन हैं। उनके 897 अंक हैं।
ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान ने अब धोनी को बताया विश्व का बेस्ट फिनिशर
वहीं भारतीय टीम को कंगारू धरती पर पहली टेस्ट सीरीज जिताने वाले चेतेश्वर पुजारा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर बरकररार है। भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 17वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। पुजारा ने हाल ही में खेली गई टेस्ट सीरीज में तीन शतक लगाए थे।
धोनी न्यूजीलैंड में बना सकते है ये 'विराट' रिकॉर्ड, इन दो दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों का तोड़ेंगे ये रिकॉर्ड
गेंदबाजों की शीर्ष दस खिलाडिय़ों की बात की जाए तो इसमें भी दो भारतीयों ने अपना दबदबा बनाया है। इस सूची में रवीन्द्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन क्रमश: पांचवें और नौवें स्थान पर हैं। वहीं भारत के यॉर्कर स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 711 अंक लेकर 15वें स्थान पर हैं।
हाशिम अमला ने तोड़ डाला कोहली का ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस मामलें में बने नंबर वन