इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सोमवार को पांच एकदिवसीय मैचों का तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा। भारतीय टीम इस वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर आगे चल रही है। मेजबान टीम के लिए कल का मैच बहुत अहम है। अगर वो माउंट मॉनगनुई में खेले जाने वाले तीसरे मैच को जीत लेगी तो इस सीरीज में बने रही अन्यथा सीरीज से हाथ से खो देगी।
रोहित और शिखर की जोड़ी ने रचा इतिहास, इस मामलें में पीछे छोड़ दिया इस दिग्गज जोड़ी को
माउंट मॉनगनुई में खेले जाने वाले मैच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेस्ट फीनिशर महेन्द्र सिंह धोनी के लिए बहुत खास है। क्योंकि महेन्द्र सिंह धोनी वनडे में एक खास उपलब्धि हासिल करने जा रहे है। धोनी वनडे में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में उतरते ही अजहरूद्दीन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। फिर वह टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा वन-डे खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। आपको बता दें नंबर वन पर भारतरत्न सचिन तेंदुलकर 463 खेले है। वहीं, टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज राहुल द्रविड़ इस मामलें में दूसरे स्थान पर है और द्रविड़ ने अपने वनडे करियर में 340 मैच खेले है। आपको बता दें कि विराट बिग्रेड ने कीवी टीम को पहले वनडे मैच में 8 विकेट से और दूसरे वनडे में 90 रनों से हराकर अपना विजयी क्रम जारी रखा है। अब सोमवार को खेले जाने वाले तीसरे वनडे को जीतकर भी टीम इंडिया ये विजयी रथ आगे बढ़ाना चाहेगी।