Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केआरके बॉक्स ऑफिस शुक्रवार को रिलीज करेगा अभिनेत्रियों के साथ हार्दिक पांड्या के बातचीत की सीडी

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या विवाद में घिरे हुए हैं। रियलिटी शो कॉफी विद करण में हार्दिक पांड्या के बयान पर चारों तरफ बवाला मचा हुआ है। बीसीसीआई की तरफ से उनके और केएल राहुल के खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। इस शो में उन्होंने महिलाओं के बारे में कई टिप्पणियाँ की थी।

मांग चुके हैं माफ़ी

कॉफी विथ करण के ऑन एयर होने के बाद चारों तरफ हार्दिक पांड्या की आलोचना हो रही है। मीडिया और सोशल मीडिया पर उनपर जमकर निशाना साधा जा रहा है।

इसका बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डालकर माफ़ी मांगी है। बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा था कि शो की फॉर्मेट की वजह से वह ज्यादा बोल गये थे।

केआरके बॉक्स ऑफिस ने किया ट्वीट

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म क्रिटिक्स कमाल राशिद खान ने ट्विटर पर पोस्ट डालकर बनाया है कि वह हार्दिक पांड्या के बारे में और खुलासा करने वाले हैं। ट्विटर पर केआरके ने लिखा

“हम शुक्रवार को कुछ स्ट्रगलिंग अभिनेत्रियों के साथ हार्दिक पांड्या की बातचीत की एक सीरीज जारी करेंगे और पूरी दुनिया को पता चल जाएगा, कि वह कितना बुरा है।”

ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलने की तैयारी में पांड्या

भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं और वनडे सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। दोनों के बीच 12 जनवरी से पहला वनडे मैच खेला जायेगा। वह टीम के प्रमुख खिलाड़ी भी हैं।

उनके बयान के बारे चारों तरफ बवाल हैं ही और अब केआरके की तरफ से कुछ और सामने लाया जाता है तो उनके लिए परेशानी बढ़ सकती है। अब कल तक का इंतजार करना होगा कि केआरके क्या पेश करते हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post केआरके बॉक्स ऑफिस शुक्रवार को रिलीज करेगा अभिनेत्रियों के साथ हार्दिक पांड्या के बातचीत की सीडी appeared first on SportzWiki Hindi.