Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हुआ खुलासा: …. तो इस वजह से तीसरा एकदिवसीय मुकाबला नहीं खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी

न्यूजीलैंड और भारत के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच आज माउंट मौंगानुई में खेला जा रहा है। सीरीज में पहले दो वनडे मैचों के बाद 2-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम ने इस मैच में बड़ा बदलाव किया और फॉर्म में चल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी को बाहर रखा गया।

तीसरे वनडे में महेन्द्र सिंह धोनी का बाहर होने का क्या हो सकता है कारण

तीसरे वनडे मैच में टॉस होने के साथ ही भारतीय टीम की तस्वीर कप्तान विराट कोहली ने साफ कर दी और टीम में विजय शंकर के साथ ही महेन्द्र सिंह धोनी को भी बाहर रखा गया।

वैसे हार्दिक पंड्या के न्यूजीलैंड पहुंचने के साथ ही ये तो तय हो गया था कि विजय शंकर को तो बाहर किया जाएगा लेकिन यहां महेन्द्र सिंह धोनी को बाहर रखना हर किसी के लिए एक सवाल को जरूर जन्म दे रहा है कि इसकी वजह क्या है?

विश्व कप से पहले धोनी को टीम मैनेजमें रखना चाहता है पूरी तरह फिट

सवाल तो जरूर बनता है क्योंकि एमएस धोनी का बल्ला ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही बड़ा जबरदस्त कमाल करने में कामयाब रहा है। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में महेन्द्र सिंह धोनी को बाहर रखने के पीछे टीम मैनेजमेंट की सोच क्या हो सकती है।

भारतीय टीम में महेन्द्र सिंह धोनी एक प्रमुख खिलाड़ी हैं। और उनका बाहर रहना हर किसी को हैरान तो कर सकता है लेकिन हम आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी को हल्की सी चोट लगी है।

महेन्द्र सिंह धोनी को हो गई है हैमस्ट्रिंग की चोट

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस के बाद अपनी प्लेइंग इलेवन जाहिर की तो उन्होंने बताया कि महेन्द्र सिंह धोनी को हेमस्ट्रिंग स्ट्रेंन हो गई है। और इसी कारण से धोनी को बाहर कर उनकी जगह दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया है।

इसी कारण से महेन्द्र सिंह धोनी को टीम से बाहर रखा गया है। ये रिपोर्ट हमारे उन व्यूवर्स के लिए है जिन्होंने अपने टीवी सेट्स टॉस के बाद में खोले हो और उन्हें महेन्द्र सिंह धोनी के बाहर होने की खबर मिली लेकिन वजह उन्हें नहीं पता होगी।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post हुआ खुलासा: …. तो इस वजह से तीसरा एकदिवसीय मुकाबला नहीं खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.