Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोचिंग के बारे में अभी निर्णय नहीं लिया है: गौतम गंभीर

बेंगलुरु
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा है कि उन्होंने कोचिंग करने के बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया है, लेकिन वह जल्द ही इस बारे में फैसला करेंगे। गंभीर ने कहा कि मैंने दिसंबर में क्रिकेट के सभी प्रारुपों से सन्यास ले लिया था, लेकिन भविष्य में मुझे कोच बनना है कि नहीं, इस बारे में अभी फैसला करना बाकी है। आलराउंडर हार्दिक पांड्या और बल्लेबाज लोकेश राहुल के महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले और उनके खिलाफ कार्रवाई के सवाल पर गंभीर ने कहा कि कोई भी फैसला करना बीसीसीआई का काम है। मैं इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।