Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कंगारू धरती पर महेन्द्र सिंह धोनी ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, इस क्लब में शामिल होने वाले चौथे भारतीय

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने आज कंगारू धरती पर एक बार फिर टेस्ट सीरीज जीतने के बाद वनडे में इतिहास रचने में कामयाबी हासिल की है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने कंगारू टीम को तीसरे और अंतिम वनडे मैच में 7 विकेट से हराकर वनडे सीरीज को 2—1 से अपने नाम कर ली है। सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए महेन्द्र सिंह धोनी को मैन आफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया। वहीं, इस सीरीज का पहला मैच खेल रहे स्पिन गेंदबाज युजवेन्द्र चहल ने कंगारू धरती पर छह विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए चहल को अंतिम मैच में मैन आफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।

कीवी टीम ने भारत को हराने के लिए वनडे टीम में शामिल किए ये दो दिग्गज खिलाड़ी

आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी ने अंतिम वनडे मैच में शानदार 87 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीताकर ही पवेलियन लौटे। धोनी ने दूसरे वनडे मैच में भी शानदार अर्धशतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी। मेलबर्न में खेली गई 87 रनों की नाबाद पारी में धोनी ने 6 चौके लगाए थे।

इसी के साथ आपको बता दें कि धोनी ने कंगारू धरती पर एक शानदार रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। आपको बता दें कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आस्ट्रेलियाई जमीन पर वन-डे में एक हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी से पहले ये खास रिकॉर्ड कंगारू धरती पर भारत के पूर्व भारतरत्न खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, वर्तमान कप्तान विराट कोहली और वनडे टीम के उपकप्तान हिटमैन रोहित शर्मा के नाम दर्ज था। अब इन तीन दिग्गजों के साथ महेन्द्र सिंह धोनी भी इस क्लब में शामिल हो गए है।