Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सचिन तेंदुलकर ने इस खिलाड़ी को बताया ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज जीत का हीरो

भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को उसी की धरती पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराकर इतिहास रच दिया है. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी भारतीय टीम की इस जीत से काफी खुश है. सचिन तेंदुलकर ने अपने एक बयान में इस जीत का श्रेय स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और तेज गेंदबाजो को दिया है.

जीत में पुजारा का बड़ा योगदान 

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने एक बयान में कहा, “मुझे लगता है, किसी एक खिलाडी को जीत का श्रेय नहीं दिया जा सकता, यह जीत भारतीय टीम के सभी खिलाडियों के प्रयास से मिली है. हालाँकि, पुजारा और हमारे तेज गेंदबाजो का जीत में बहुत बड़ा योगदान था. पुजारा पूरी सीरीज में लाजवाब थे. वह जिस धैर्य के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे, उसके लिए उनकी प्रशंसा होनी चाहिए.”

हमारे गेंदबाज हमें दुनिया की किसी भी धरती पर दिला सकते है जीत 

सचिन तेंदुलकर ने आगे अपने बयान में कहा, “मैं अब आसानी से कह सकता हूँ, कि हमारे गेंदबाज दुनिया किसी भी धरती पर हमें जीत दिला सकते है. हम दुनिया के किसी भी कोने में खेलने के लिए तैयार है. 

बुमराह, शमी, इशांत, जडेजा, अश्विन, उमेश, कुलदीप सभी ने सीरीज में खेला था और हमने सभी की गेंदबाजी देखी, यह सभी गेंदबाज सीरीज में लाजवाब थे.”

बेहतर फिटनेस की वजह से बढ़ा गेंदबाजी का स्तर 

सचिन तेंदुलकर ने आगे अपने बयान में कहा, “मुझे लगता है, कि तेज गेंदबाजो के स्तर पर रातोंरात सुधार नहीं हुआ है. मुझे लगता है, कि हमारी गेंदबाजी का स्तर इस वजह से अच्छा हुआ है, क्योंकि खाने-पीने ट्रेनिंग, बेहतर फिटनेस के बारे में बहुत ध्यान दिया जा रहा है. 

हमारी टीम का बुनियादी ढांचा भी काफी अच्छा है. बोर्ड खिलाड़ियों की जरुरत के हिसाब से उन्हें सभी चीजें मुहैया करा रहा है. यही सभी कारक है जो भारतीय टीम की गेंदबाजी का स्तर बढ़ता जा रहा है. मैं उम्मीद करता हूँ, कि हम और बेहतर होते जायेंगे. रातोंरात कुछ नहीं बदलता है. यह सब एक सही प्रक्रिया से ही होता है. 

मुझे याद है जब मैं 10 साल का था, तो मुझे क्रिकेट के बारे में कुछ ज्यादा नहीं पता था, लेकिन मुझे यह पता था, कि हम विश्व कप जीते है और वहीं से मेरे क्रिकेट करियर की जर्नी शुरू हुई थी. हमें इसी तरह के नतीजों की जरुरत है. हम अगर फिर से विश्व कप जीतेंगे, तो बहुत से युवा खिलाड़ी प्रेरित होंगे.”

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post सचिन तेंदुलकर ने इस खिलाड़ी को बताया ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज जीत का हीरो appeared first on SportzWiki Hindi.