खेल डेस्क। चार मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 12 जनवरी से तीन मैचों की वनडे शृंखला खेली जाएगी। भारत के खिलाफ टी-20 और टेस्ट क्रिकेट में लचर प्रदर्शन को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई वनडे टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज पीटर सिडल की वापसी हुई है।इस अनुभवी तेज गेंदबाज को आठ साल बाद भारत के खिलाफ 12 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे शृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया की 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
4th Test : भारत ने बनाए 622 रन, पंत ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
इस 34 वर्षीय तेज गेंदबाज पीटर सिडल ऑस्ट्रेलिया की ओर से आखिरी बार वनडे टीम में 2010 में शामिल हुए थी। इसके बाद उन्हें अभी तक एकदिवसीय क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला है। इस शृंखला के लिए कंगारू टीम में उस्मान ख्वाजा और नाथन लियोन की भी वापसी हुई है।
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर नीशम ने मारे इतने छक्के कि देखती रह गई दुनिया
उस्मान ख्वाजा ने करीब दो साल बाद वनडे टीम में वापसी की है। इस शृंखला के लिए ऑलराउंडर मिशेल मार्श और विकेटकीपर अलेक्स कैरी टीम के उप कप्तान होंगे। जबकि कप्तानी सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच करेंगे।इस शृंखला के लिए तेज गेंदबाज की तिकड़ी मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिन्स, बल्लेबाज ट्रेविस हेड, डार्सी शॉर्ट और क्रिस लिन ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं होंगे।
इनमें से एक देश में हो सकता हैं आईपीएल 12 का आयोजन
टीम: आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, शॉन मार्श, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल मार्श, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), जाई रिचर्डसन, बिली स्टैनलेक, जेसन बेहरेनडोर्फ, पीटर सिडल, नाथन लियोन, एडम जम्पा।