ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच हुई टेस्ट सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था। यह पहला मौका था जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी। इस सीरीज भारत के लिये चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 521 रन बनाये वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।
बल्लेबाज और कीपर के रूप में शानदार प्रदर्शन

ऋषभ पंत को रिद्धिमान साहा के चोटिल होने के बाद भारतीय टीम में शामिल किया गया था। बल्ले से लगातार उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड में शतक बनाने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी दो बार 92 के स्कोर पर आउट हुए।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई मैच में उन्हें अच्छी शुरुआत मिली लेकिन फिर पवेलियन लौट गये। सिडनी में हुए अंतिम टेस्ट मैच में उन्होंने 159 रनों की पारी खेली। उनकी विकेटकीपिंग भी पहले से बेहतर हुई है।
स्लेजिंग के लिए भी चर्चा में रहे

टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत विकेट के पीछे से लगातार ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान किया। उनका सबसे बड़ा निशाना ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान और विकेटकीपर टिम पेन रहे।
टिम पेन भी स्लेजिंग करने में ज्यादा पीछे नहीं थे। उन्होंने पंत को बेबी सिटर बनने का भी ऑफर दिया। उसके बाद यह बात काफी चर्चा में भी रही।
पंत ने दिया बयान

टिम पेन के बेबी सिटर कहने के कुछ दिन बाद ही सोशल मीडिया पर पेन की पत्नी और बच्चों के साथ पंत की फोटो वायरल होने लगी। अपने इस फोटो और स्लेजिंग के बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए ऋषभ पंत ने कहा
“मैं ऐसा ही हूँ। अगर कोई मुझे उकसाने की कोशिश करेगा तो मैं भी पीछे नहीं रहता। यह मेरी ड्यूटी थी कि मैं अपनी टीम के लिए करूं लेकिन मुझे सीमाओं का पता है। मैंने स्लेजिंग की और लोगों ने इसे पसंद भी किया। मेरी मां और बहन को भी अच्छा लगा और इससे मैं खुश हूँ।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post ऑस्ट्रेलिया में ऋषभ पंत ने खूब की थी स्लेजिंग, अब ऋषभ पंत की माँ और बहन ने इस पर दिया ये बयान appeared first on SportzWiki Hindi.