इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे मैच में कंगारू टीम को छह विकेट से हराने में कामयाबी हासिल कर ली। इसी के साथ भारत अब तीन वनडे मैचों की श्रृंखला में एक एक से बराबरी पर आ गई है। इसी बीच अब आपको बता दें कि इस सीरीज का अंतिम मैच करो या मरो का होने वाला है। क्योंकि जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो टीम ये सीरीज अपने नाम कर लेगी।
इसी बीच आपको बता दें कि दूसरे वनडे मैच में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने मैच विनिंग पारी खेली और टीम को सीरीज में बराबरी पर लाने में अहम योगदान दिया। साथ ही इस अहम मुकाबले में टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भी अर्धशतकीय पारी खेल अंत में अपने फिनिशर अंदाज में टीम इंडिया को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। साथ ही विराट और धोनी के अलावा दिनेश कार्तिक ने मैच में अहम भूमिका निभाई। कार्तिक ने धोनी के साथ अहम साझेदारी कर टीम को अपने बल्लेबाजी का शानदार परिचय दिया।
आपको बता दें कि दूसरे वनडे मैच की समाप्ति के बाद दिनेश कार्तिक ने बताया कि भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें मैच फिनिशर की भूमिका सौंपी है जिसको मैने बखूबी निभाया। आपको बता दे कि कार्तिक ने धोनी के साथ 57 रनों की मैच विनिंग साझेदारी की। कार्तिक ने बताया कि मैनेजमेंट ने छठे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए मुझे भेजा था और मैने नाबाद 25 रनों की पारी खेल मैच फिनिशर की भूमिका निभाई। कार्तिक ने कहा कि मैच फिनिशर की भूमिका के लिए मैं इस समय तैयारियों में लगा हुआ हूं। साथ ही बताया कि 2019 में होने वाले आगामी विश्वकप के लिए मैं और भी बेहतर करने की करने का प्रयास करूंगा। साथ ही कार्तिक ने धोनी के बारें में बताया कि धोनी ने इस सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है।