Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मयंक अग्रवाल ने बताई वजह, क्यों शतक के पास जाकर हो रहे हैं बार-बार आउट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे टेस्ट सीरीज में जो सबसे अच्छी बात हुई है, वो ये कि भारतीय टीम को मयंक अग्रवाल के रूप में एक शानदार सलामी बल्लेबाज मिल गया है. भारतीय टीम बहुत दिनों से सलामी बल्लेबाज के खराब प्रदर्शन की वजह से जुझ रही थी. लेकिन ऐसा लगता है मयंक के आने से टेस्ट मैचों में यह समस्या खत्म होने वाली है.

एक बार फिर शतक बनाने से चुके मयंक ने कही ये बड़ी बात 

Pujara's restraint is his biggest strength: Mayank

मयंक ने अपने दूसरे टेस्ट मैच में 77 रन बनाए. हालांकि वह एक बार फिर शतक बनाने से चूक गए. उन्होंने पुजारा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 116 रन की साझेदारी की. मयंक अग्रवाल ने शतक से चूकने पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि,

बड़ा स्कोर नहीं बनाने से निराश हूं लेकिन मुझे लगता है कि मेरे लिए यह सीखने का समय है. अगर मैं फिर से यह गलती नहीं करता हूं, तो इसका मतलब होगा कि मैंने अच्छी सीख ली. मैं नाथन लायन पर दबदबा बनाना चाहता था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. 

मेलबर्न में खेले गए टेस्ट में किया था अपना डेब्यू 

(Photo by : Getty Images)

भारतीय टीम के इस 27 वर्षीय बल्लेबाज ने मेलबर्न में खेले गए पिछले टेस्ट में ही अपना डेब्यू किया था. उन्होंने मेलबर्न में खेले गए तीसरे टेस्ट में 76 और 42 रन की शानदार पारी खेली.

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने हमारी कड़ी परीक्षा ली

मैंने हाल में न्यूजीलैंड ए टीम के खिलाफ इस तरह की शॉर्ट पिच गेंदों का सामना किया था. उन्होंने भी हमारे लिए मुश्किलें पैदा की थीं लेकिन ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने हमारी कड़ी परीक्षा ली. उन्होंने लगातार तेज बाउंसर भी डाले. हम अच्छी साझेदारियां निभाने की रणनीति के साथ उतरे थे और हमने ऐसा ही किया. हमने एक-दूसरे से कहा कि शरीर के पास खेलने का प्रयास करो और विकेट नहीं गंवाना है, भले ही हम तेजी से रन नहीं बना पाएं.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post मयंक अग्रवाल ने बताई वजह, क्यों शतक के पास जाकर हो रहे हैं बार-बार आउट appeared first on SportzWiki Hindi.