Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बालासुब्रहमण्यम ने वियतनाम के नगुएन को हराकर उलटफेर किया

मुंबई

भारत के एच बालासुब्रहमण्यम ने चौथे मुंबई अंतरराष्ट्रीय ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में गुरुवार को अपने से अधिक रेटिंग के वियतनामी अंतरराष्ट्रीय मास्टर नगुएन वान हुई को हराया। पंद्रह वर्षीय बालासु्ब्रहमण्यम ने अपने धैर्य का अच्छा नमूना पेश किया और 23वी रैंकिंग के नगुएन को हराया। यह उनकी तीसरी जीत है और चार दौर में वह अजेय हैं। कल तक शीर्ष पर चल रहे अंतरराष्ट्रीय मास्टर एन आर विसाख और ग्रैंडमास्टर संदीपन चंदा के बीच बाजी ड्रा रही। वियतनाम के ट्रान तुआन मिन, बांग्लादेश के जियाउर रहमान, भारत के मोहम्मद नुबरीशाह शेख और ईरान के मसूद मोसादघपोर ने भी अपनी अपनी बाजियां जीती। चार दौर के बाद छह खिलाड़ी 3.5 के समान अंकों के साथ शीर्ष पर हैं।