भारतीय टीम ने 2018 में टेस्ट मैचों में घर से बाहर अच्छा प्रदर्शन किया। टीम जरुर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई लेकिन गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। तेज गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। ऑस्ट्रेलिया में भी तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है।
जसप्रीत बुमराह बड़ी वजह

भारतीय टीम का विदेशों में शानदार प्रदर्शन के पीछे जसप्रीत बुमराह बड़ी वजह है। जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टेस्ट डेब्यू करने वाले बुमराह ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है।
वह पहले से सीमित ओवरों के खेल के बेहतरीन गेंदबाज थे लेकिन टेस्ट में अच्छी गेंदबाजी करेंगे या नहीं इसपर सवाल बना हुआ था। अब उन्होंने अपने प्रदर्शन से दिखा दिया है कि वह टेस्ट में भी बेस्ट हैं।
9 मैचों में लिए 48 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने अभी तक भारत के लिए सिर्फ 9 टेस्ट मैच ही खेले हैं। उन्होंने यह सभी टेस्ट मैच घर से बाहर ही खेले हैं। दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने तीन, इंग्लैंड में तीन और ऑस्ट्रेलिया में तीन टेस्ट मैच खेले हैं।
इन 9 टेस्ट मैच में उन्होंने 48 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है। वह इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी हैं। इसमें साथ ही डेब्यू कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज भी बन गये हैं।
अनिल कुंबले की बराबरी करने का मौका

अब जसप्रीत बुमराह के पास दिग्गज स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले की बराबरी करने का मौका है। बुमराह अगर सिडनी टेस्ट में 2 विकेट हासिल करते हैं तो उनके 10 टेस्ट मैच में 50 विकेट हो जायेंगे। अनिल कुंबले ने भी 10 मैच में 50 विकेट पुरे किये थे।
भारत के लिए सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड रविचन्द्रन अश्विन के नाम दर्ज है। उन्होंने 9 मैच में यह कारनामा किया था। बुमराह जरुर इस रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गये हैं। भारतीय तेज गेंदबाजों में सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड अभी संयुक्त रूप से मोहम्मद शमी और वेंकटेश प्रसाद के नाम दर्ज है। दोनों ने 13 मैचों में यह कारनामा किया था।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post सिडनी टेस्ट में जसप्रीत बुमराह के पास दिग्गज अनिल कुंबले की बराबरी करने का मौका appeared first on SportzWiki Hindi.