Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूजीलैंड सीरीज में सचिन तेंदुलकर का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम को उन्ही की धरती पर हारने में कामयाब रही, तो इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का बड़ा हाथ था. एमएस धोनी ने सीरीज में कुल 193 रन बनाये थे और टीम की सीरीज जीत में अहम भूमिका निभाई थी. एमएस धोनी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए ‘मैन ऑफ़ द सीरीज’ के ख़िताब से भी नवाजा गया था.

धोनी के पास सचिन का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका 

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. दरअसल, धोनी के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्ही की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने का मौका है. फिलहाल सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्ही की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाये हुए हैं.

धोनी के न्यूजीलैंड में 456 वनडे रन 

आपकों बता दें, कि एमएस धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्ही की धरती पर कुल 10 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 76 की औसत से 456 रन बनाये हुए हैं.

जबकि क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्ही की धरती पर कुल 18 मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 38.35 की औसत से 652 रन बनाये हुए हैं.

सचिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्ही की धरती में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. सचिन के बाद इस सूची में वीरेंद्र सहवाग का नंबर आता है. जिन्होंने न्यूजीलैंड में खेले अपने 12 वनडे मैचों में 54.36 की औसत से 598 रन बनाये हुए हैं.

197 रन बनाते ही धोनी छोड़ देंगे सचिन को पीछे

अगर एमएस धोनी पांच मैचों की इस वनडे सीरीज में 197 रन बना लेते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर के 652 रनों को पीछे छोड़ देंगे और न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्ही की धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जायेंगे. धोनी जिस तरह की फॉर्म में है. उसे देखते हुए कहा जा सकता है, कि वह इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

 

The post न्यूजीलैंड सीरीज में सचिन तेंदुलकर का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.