Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जहीर खान ने द फेरिट क्रिकेट बैश की करी शुरुआत, ये स्टार क्रिकेटर्स करेंगे खिलाड़ियों का मार्गदर्शन

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान ने देश में क्रिकेट की प्रतिभा खोजने के लिए हाल ही में पहली राष्ट्रीय स्वतंत्र क्रिकेट लीग द फेरिट क्रिकेट बैश की शुरूआत की है। इस फेरिट क्रिकेट बैश में क्रिकेट के प्रति अपनी दीवागनी दिखाने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।

हेमिल्टन वनडे के लिए मैदान में उतरते ही अपने नाम ये विशेष रिकॉर्ड दर्ज करवाएंगे रोहित

आज शुरू हुई द फेरिट क्रिकेट बैश के शुभारंभ पर जहीर खान ने मीडिया को बताया कि इस राष्ट्रीय स्वतंत्र लीग में 15 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं का पंजीयन किया जाएगा। साथ ही खान ने बताया कि इसके लिए जल्द ही प्रशिक्षण कार्य शुरु किया जायेगा जिसमें भाग लेने वाली प्रतीभा का चयन किया जायेगा। साथ ही राष्ट्रीय स्वतंत्र क्रिकेट लीग का पंजीयन शुल्क 499 रुपए रखा गया हैं और जिसमें पचास प्रतिशत केश बेक की सुविधा भी दी जाएगी।

साथ ही खान ने मीडिया को बताया कि इस अनूठी लीग के माध्यम से महत्वाकांक्षी खिलाड़ियों के कौशल को निखारा जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि यह एक नई सोच हैं और इसके तहत क्रिकेट खेलने से वंचित प्रतीभा को आगे आने का मौका मिलेगा। जहीर खान ने बताया कि इस लीग में कई स्टार खिलाड़ियों का भी सहयोग लिया जाएगा। खिलाड़ियों को तराशने के लिए प्रसिद्ध क्रिकेट स्टार क्रिस गेल, मुथैया मुरलीधरन, प्रवीण कुमार तथा अन्य खिलाड़ी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के लिए मौजूद रहेंगे। इस दौरान कई सत्र आयोजित किये जायेंगे। आपको बता दें कि जहीर खान ने अपने क्रिकेट करियर में कई मैचों अपनी बॉलिंग से मैच जीताने में अहम योगदान दिया है।