Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम और विराट कोहली को बधाई देना राहुल गांधी को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट श्रृंखला जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने नायाब इतिहास रच दिया हैं. 71 सालों से चले आ रहे सूखे को खत्म कर टीम इंडिया ने विराट कोहली की अगुवाई में 2-1 के अंतर से टेस्ट सीरीज जीतकर स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.

ऑस्ट्रेलियाई सरजमी पर देश का नाम ऊँचा करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की चारों ओर जमकर तारीफ हो रही है. क्रिकेट प्रेमी ही नहीं, बल्कि देश की बड़ी हस्तियाँ भी टीम इंडिया को जीत की बधाई देती नजर आ रही हैं.

राहुल गाँधी का उड़ा मजाक

बॉलीवुड के गलियारों से लेकर विख्यात राजनेता भी विराट एंड कंपनी को बधाई देने का कोई मौका नहीं गवां रहे हैं. हाल में ही कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गाँधी ने भी टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर एक ट्वीट किया. राहुल गाँधी ने ट्वीट कर कहा, कि

”टीम इंडिया और कप्तान विराट कोहली को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला की जीत पर बधाई… आप सभी ने हमें गर्व पहुंचाया हैं… बहुत खूब…!!

जैसे ही राहुल गाँधी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सोशल मीडिया पर अपनी ख़ुशी जाहिर की, वैसे ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों ने कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गाँधी पर जमकर धावा बोल दिया.

लोगो ने किया ट्रोल 

राहुल गाँधी का सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया. कई लोगों ने राहुल गाँधी को यह तक कह डाला, कि टीम इंडिया की यह जीत नरेंद्र मोदी के राज में आई है… आप लोगों ने देश पर 70 साल राज किया, लेकिन देश ना जीत सका…

आइये डालते हैं, एक नजर ऐसे ही कुछ फनी ट्वीटस पर : –

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post भारतीय टीम और विराट कोहली को बधाई देना राहुल गांधी को पड़ा महंगा, सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.