Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केदार जाधव विश्वकप में हो सकते है भारत के लिए उपयोगी, क्योंकि उनके पास ये खास उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी केदार जाधव इस समय न्यूजीलैंड में वनडे मैच खेल रहे है और टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे है। केदार जाधव ने कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अपना ऑलराउंडर प्रदर्शन किया है।

45 साल बाद वेस्टइंडीज के कप्तान होल्डर ने रचा इतिहास, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

भारत का ये दिग्गज इसी साल इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्वकप में अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए मैदान में इस समय भरसक प्रयास करता नजर आ रहा है। केदार जाधव ऐसा खिलाड़ी है जो बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में किसी भी वक्त किसी अहम मैच का नक्शा बदल सकते है।

अब पुजारा ने शतक लगाकर सौराष्ट्र को रणजी फाइनल में पहुंचाया

इसी बीच आपको बता दें कि विश्वकप के लिए टीम इंडिया में कई ऑलराउंडर केदार जाधव, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या, विजय शंकर और क्रुणाल पंड्या जैसे खिलाड़ियों की फौज हैं। लेकिन इन सब में केदार जाधव का पक्ष काफी मजबूत नजर आ रहा है। क्योंकि जाधव का रिकॉर्ड चौंकाने वाला है। आपको बता दें कि केदार जाधव टीम इंडिया के लिए 51 वनडे मैच खेल चुके हैं और उनके इन मैचों में से भारतीय टीम ने 41 जीत हासिल की। जिस कारण उनके ये खास आंकड़े विश्वकप में उनके लिए काफी फायदेमंद हो सकते है। साथ ही आपको बता दें कि मीडिया से खबर मिल रही है कि केदार जाधव दुनिया के सबसे उपयोगी खिलाड़ियों में से एक है। केदार जाधव के ​खेलते हुए भारतीय टीम का जीत का प्रतिशत 80.39 है।