Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पी कश्यप मलेशिया मास्टर्स के मुख्य ड्रा में पहुंचे

कुआलालंपुर
भारतीय शटलर पारुपल्ली कश्यप ने मलेशिया मास्टर्स 2019 के पुरूष एकल के क्वालीफिकेशन दौर में मंगलवार को यहां रूस के व्लादीमिर मालकोव को सीधे गेम में 21-12, 21-17 से शिकस्त देकर मुख्य ड्रा में जगह पक्की की। हाल ही में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल से शादी करने वाले कश्यप इस बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 प्रतियोगिता के पहले दौर में डेनमार्क के रासमुस गेमके से भिड़ेंगे। भारतीय खिलाड़ी शुभंकर डे को हांलाकि क्वालीफिकेशन में थाईलैंड के तानोंगसाक सेनसोमबूनसुक से हार कर बाहर होना पड़ा। उन्होंने इस मैच को 18-21, 13-21 से गंवाया। भारतीय महिला खिलाड़ियों को भी क्वालीफिकेशन में हार झेलनी पड़ी। ऋतुपर्णा दास को इंडोनेशिया की रूसेलि हार्तावान ने 21-13, 26-24 से हराया जबकि मुग्धा आगरे को स्विट्जरलैंड की सबरिना जैकेट से 17-21 21-18 19-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। महिलाओ के मुख्य दौर में सातवीं वरियता प्राप्त साइना के सामने हांगकांग की जुआन डेंग जॉय की चुनौती होगी।